PTB News

Latest news
पंजाब पुलिस के बाद वकीलों ने की लेफ्टिनेंट कर्नल के साथ मारपीट, रीढ़ की हड्डी में आई गंभीर चोट, CCTV... सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले याचिकाकर्ता पर नहीं होगी कार्रवाई, CJI ने दिए निर्देश, जानें वजह पंजाब! दाना मंडी में चली एक साथ 100 राउंड गो/लियां, 2 गुट आपस में भिड़े, पंच की हुई मौ/त, सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, जालंधर के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी रिजल्ट में चमकाया परचम, पंजाब! प्रवासी दंपती ने किया किराया मांगने गए मकान मालिक पर कातिलाना हमला, सिर पर आईं चोटें, हालत गं... हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए 6 सिख यात्रियों ने हाथों में पहने लोहे के कड़ों से 2 युवकों का फोड़ सि... सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड एग्रीकल्चर द्वारा सिलाई एवं फैशन डिजाइनिंग पर निःशुल... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के सभी परिसरों में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर के साथ 'स्वस्थ मुस्कान' को बढ़ा... पंजाब! एक ही परिवार के 4 लोगों ने खाया एक साथ जहरीला पदार्थ, 2 की हुई मौत पंजाब में निहंग सिंह सहित 10 पर दर्ज की पुलिस ने FIR

पंजाब में AAP नेता की कांग्रेस के पूर्व सरपंच ने गोली मारकर की ह+त्या,

aap-leader-and-panch-mandeep-kaur-shot-dead-by-former-congress-sarpanch-sahib-singh-in-punjab

.

PTB Big Political न्यूज़ तरनतारन : पंजाब के जिला तरनतारन के गांव धगाणा में कांग्रेस समर्थित पूर्व सरपंच साहिब सिंह ने पत्नी व दो बेटों के साथ मिलकर घर के सामने रहती आम आदमी पार्टी (आप) की पंच मनदीप कौर की गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जतिंदर सिंह ने बताया कि उसका एक भाई स्पेन में रहता है। उनकी पत्नी मनदीप कौर आम आदमी पार्टी से पंचायत सदस्य है।

.

.

मंगलवार को रात पौने नौ बजे कांग्रेस से संबंधित पूर्व सरपंच साहिब सिंह के बेटे सुखविंदर सिंह गोगी, लखविंदर सिंह बूरी ने अपने सोनालिका ट्रैक्टर पर गीत लगा रखे थे। एक आपत्तिजनक गीत को गोगी बार-बार लगा रहा था, जबकि लखविंदर उसके घर की ओर देखकर हाथों से अश्लील इशारे करता था। जतिंदर सिंह ने जब विरोध किया तो साहिब सिंह की पत्नी परमजीत कौर भी घर से बाहर निकली।

.

.

aap-leader-and-panch-mandeep-kaur-shot-dead-by-former-congress-sarpanch-sahib-singh-in-punjab

.

.

पूर्व सरपंच साहिब सिंह के उकसाने पर गोगी ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। छर्रे लगने से मनदीप कौर, पड़ोसी गुरभेज सिंह व गुरप्रीत सिंह घायल हो गए। मनदीप कौर को पट्टी के निजी अस्पताल में लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सब डिविजन पट्टी के डीएसपी लवकेश सैनी ने बताया कि आरोपित पूर्व सरपंच साहिब सिंह, पत्नी परमजीत कौर, बेटे सुखविंदर सिंह गोगी व लखविंदर सिंह को नामजद किया है।

.