PTB News

Latest news
PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन, रिश्तों की डोर से सामाजिक दायित्व तक: आइवी वर्ल्ड स्कूल में अनूठे अंदाज़ में मनाया गया रक्षाबंधन, मुख्यमंत्री ने देहरा में 46 करोड़ रुपये की लागत की प्रदेश की पहली ओजोन आधारित पेयजल परियोजना की घोषणा... Punjab CM Bhagwant Mann के खिलाफ Social Media पर शुरू हुई अनफॉलो मुहिम Canada ने दी युवाओं को बड़ी राहत, LMIA आवेदन पर वर्क परमिट विस्तार के लिए नए नियम लागू

सोना खरीदने वालों के लिए आई बड़ी ख़बर, गिरे भाव, चांदी भी हुई सस्ती, देखें आज का रेट,

gold-price-fell-silver-became-cheaper-know-todays-rate-big-news

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : पिछले दिनों चांदी की कीमत 76 हजार को भी पार कर गई थी और सोने के दाम 61 हजार के लेवल को पार कर गए थे, लेकिन डॉलर इंडेक्स में तेजी और डिमांड में कमी देखने को मिली और 2 कीमती मेटल्स के दाम धड़ाम हो गए। आज यानी सोना एंड चांदी प्राइस दोनों में गिरावट देखने को मिल रही है, जहां चांदी 72 हजार रुपए के लेवल पर कारोबार कर रही है।

वहीं आज का सोना का रेट 59411 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी 426 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट के साथ 72052 रुपए प्रति किलोग्राम है। वहीं न्यूयॉर्क के कॉमेक्स बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। सोना फ्यूचर में 3.60 डॉलर प्रति ओंस की गिरावट है और दाम 1,972.50 डॉलर प्रति ओंस पर आ गए हैं। वहीं सोना स्पॉट के दाम 4.18 डॉलर प्रति ओंस की गिरावट के साथ 1,938.73 डॉलर प्रति ओंस की गिरावट के साथ 1,938.50 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है।

चांदी भी फ्यूचर 0.57 फीसदी की गिरावट के साथ 23.58 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है। चांदी स्पॉट के दाम 0.56 फीसदी की गिरावट के साथ 23.50 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है। भारत के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एम.सी.एक्स. पर गोल्ड की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर 116 रुपए की गिरावट के साथ 59411 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

चांदी की कीमत भी 11 बजकर 15 मिनट पर 426 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट के साथ 72052 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। वैसे आज चांदी 72280 रुपए पर ओपन हुई और 135 मिनट के कारोबार में चांदी 72026 रुपए पर पहुंच गई। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में चांदी 70 हजार के लेवल पर भी आ सकती है।

Latest News