PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

वीजा लगाने के नाम पर युवक को ट्रैवल एजेंट ने बनाया अपना शिकार, ठगे लाखों रूपये,

young-man-made-victim-in-the-name-of-getting-work-visa-travel-agent-chandigarh-punjab-immigration-agent-blue-sapphire-immigration-in-sector-34-d-chandigarh

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : कनाडा का वर्क वीजा लगाने के नाम पर सैक्टर-34 स्थित ब्लू सफायर कंसल्टैंट के मालिक समेत अन्य ने मोहाली के व्यक्ति से 21 लाख 50 हजार रुपए की ठगी कर ली। लाखों रुपए लेने के बाद उसका न तो वर्क वीजा लगवाया और न ही पैसे वापस दिए। कुलजीत सिंह ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। सैक्टर-34 थाना पुलिस ने मामले की जांच कर सैक्टर-34 स्थित ब्लू सफायर कंसल्टैंट के गुरप्रीत सिंह रंधावा, वीरेंदर सिंह और अन्य पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

मोहाली के कुंबरा निवासी कुलजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे कनाडा का वर्क वीजा लगवाना था। उसके पड़ोसी ने कहा कि सैक्टर-34 स्थित ब्लू सफायर कंसल्टैंट उसका वीजा लगवा देगी। 2020 में कुलजीत सिंह उक्त कंपनी में गया। वहां पर उसे कुलजीत सिंह रंधावा मिला। उसने कहा कि वह उसका कनाडा का वर्क वीजा लगवा देगा। इसके लिए 22 लाख रुपए खर्च करने होंगे। वर्क वीजा लगवाने लिए वह इमीग्रेशन कंपनी द्वारा बताई गई अलग-अलग फीस देता रहा।

उसने बताया कि करीब 21 लाख 50 हजार रुपए उसने ब्लू सफायर कंसल्टैंट के मालिक गुरप्रीत सिंह रंधावा, वीरेंदर सिंह और अन्य को दे दिए। पैसे लेने के बाद उसका कोई वीजा नहीं लगवाया। उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। सैक्टर 34 थाना पुलिस ने मामले की जांच कर उक्त लोगों पर मामला दर्ज किया है।

Latest News