PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब के लोगों के हित के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लिया बड़ा फैसला, मिलेगी हर सुविधा,

big-decision-of-cm-punjab-bhagwant-mann-for-the-people-of-punjab

.

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, जिस तरह से पंजाब सरकार ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम चला रही है। इसके तहत ही अब सरकारी अधिकारी और कर्मचारी खुद गांवों में जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं, उसी तरह अब हल्के के विधायक भी लोगों के दरवाजे पर जाएंगे और उनकी समस्याओं का समाधान तुरंत प्रभाव से करेंगे।

.

.

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आने वाले दिनों में “आपका MLA आपके द्वार” कार्यक्रम प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। इसके तहत विधायक गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उनका समाधान करेंगे। मंगलवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी के विधायकों और सांसदों के साथ बैठक कर इस कार्यक्रम को लेकर चर्चा की और इससे जुड़े सभी पहलुओं पर विचार किया। उन्होंने सभी विधानसभा क्षेत्रों के विकास कार्यों की समीक्षा की और विधायकों से भी चर्चा की।

.

.

इस मौके पर पंजाब में चल रहे सभी प्रोजेक्टों की समीक्षा की गई। इस मौके पर केंद्र द्वारा नेशनल हाईवे पर चलाए जा रहे प्रोजेक्ट पर जालंधर व लुधियाना में दर्ज FIR पर भी चर्चा की गई। इस दौरान पंचायत चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। इस बैठक में सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर और मलविंदर सिंह कंग भी मौजूद थे। मालविंदर सिंह कंग ने बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी विधायकों से पिछले अढ़ाई साल में किए सारे काम के बारे में सारे विधायकों से फीडबैक लिया और भविष्य के लिए दिशा-निर्देश दिए।

.

.