PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

मंदिर के महिला एवं पुरुष पुजारी की पीट-पीटकर हत्या से इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जाँच में जुटी,

gorakhpur crime male and female priests of karan mata temple murder in maharajganj UP PTB Big Breaking News

PTB Crime न्यूज़ उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है / यहां परसामलिक थाना क्षेत्र के महदेईया गांव में कारण माई मंदिर के पुजारी व महिला पुजारी की हत्या कर दी गई है / शुक्रवार की सुबह इस घटना की जानकारी लोगों को हुई तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया / स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है /

इन दोनों की हत्या क्यों हुई पुलिस इस बिंदु पर जांच करने में जुटी है / बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले रोहिन बैराज में पुजारी की जमीन निकली थी, जिसके मुआवजे के रूप में 14 लाख रुपये मिले थे / जानकारी के अनुसार, महदेईयां गांव के रहने वाले रामरतन मिश्र (74) गांव में मंदिर बनवाकर पूजा पाठ करते थे / मंदिर में करीब 20 साल से नेपाल के ढ़कधइयां चेनपुरवा गांव की कलावती (66) भी पूजा करती थी /

इन दोनों लोगों का गांव के लोग बहुत सम्मान करते थे / पुजारियों ने वाराणसी से कुछ दिन पहले हनुमान की मूर्ति लाकर स्थापित कराई थी / आज यानि शुक्रवार की सुबह गांव के लोग मंदिर की ओर गए तो दोनों के शव खून से लथपथ पड़े थे / शरीर पर चोट के गहरे निशान थे / ऐसा लग रहा था कि दोनों को बेरहमी से पीट- पीट कर मार डाला गया हो / हत्या की सही वजह का पता अभी नहीं चल रहा है / फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी है /