PTB News

Latest news
PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन, रिश्तों की डोर से सामाजिक दायित्व तक: आइवी वर्ल्ड स्कूल में अनूठे अंदाज़ में मनाया गया रक्षाबंधन, मुख्यमंत्री ने देहरा में 46 करोड़ रुपये की लागत की प्रदेश की पहली ओजोन आधारित पेयजल परियोजना की घोषणा... Punjab CM Bhagwant Mann के खिलाफ Social Media पर शुरू हुई अनफॉलो मुहिम Canada ने दी युवाओं को बड़ी राहत, LMIA आवेदन पर वर्क परमिट विस्तार के लिए नए नियम लागू

भगवंत मान सरकार का शराब प्रेम, पहुंचा महिलाओं तक, शराब के प्रति अब महिलाओं को किया जा रहा है आकर्षित,

government-has-failed-to-get-the-youth-out-of-drug-addiction-now-women-are-also-being-attracted-to-alcohol-bjp-leader-janardan-sharma-punjab

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : बीजेपी पंजाब के प्रदेश मीडिया इंचार्ज जनार्दन शर्मा ने आम आदमी पार्टी की मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान का शराब के प्रति प्रेम आज पूरे प्रदेश में साफ दिखाई दे रहा है। जनार्दन शर्मा ने जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि पंजाब पहले ही नशे की गर्त में समा रहा है रही सही कसर आप सरकार ने प्रदेश में महिलाओं के लिए शराब के ठेके खोलकर पूरी कर दी है।

उन्होंने कहा कि पहले ही पूरे प्रदेश में नशे ने लोगों के घर बर्बाद कर रखे हैं। अब मान सरकार महिलाओं के लिए शराब के ठेके खोलकर लोगों की गृहस्थी बर्बाद करने पर तुली हुई है। जिसकी शुरुआत जालंधर में महिलाओं के लिए शराब का ठेका खोल कर दी गई है। जनार्दन शर्मा ने कहा कि प्रदेश की आम आदमी पार्टी की सरकार ने चुनावों से पहले प्रदेश के लोगों के साथ वादा किया था कि वो प्रदेश के युवाओं को नशे की गर्त से निकलेगी मान सरकार ने अपना यह वादा तो पूरा नहीं किया,

लेकिन अब प्रदेश की महिलाओं को शराब के प्रति आकर्षित करने के लिए ठेके खोलने शुरू कर दिए हैं, जिसका ताजा उदाहरण जालंधर के लंबा पिंड चौक में खुले महिलाओं के लिए शराब के ठेके का है। जनार्दन शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री का शराब के प्रति प्रेम का आज पूरे प्रदेश में असर दिख रहा है। आज पूरे प्रदेश में फाइव स्टार सुविधाओं से लैस शराब के ठेके जगह जगह खुल चुके हैं। अब पूरे पंजाब प्रदेश के लोगों को शराब लेने के लिए 1 किलोमीटर से भी ज्यादा का सफर नहीं करना पड़ता।

Latest News