PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

इनोसेंट हार्ट्स में देशभक्ति का माहौल : ‘मेरी माटी, मेरा देश’ के अंतर्गत करवाई जा रही गतिविधियाँ,

patriotic-aura-in-innocent-hearts-activities-being-conducted-under-meri-mati-mera-desh

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर रोड, कैंट जंडियाला रोड व कपूरथला रोड) में आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए ‘मेरी मेरी माटी,मेरा देश’ थीम के अंतर्गत अलग-अलग कक्षाओं से विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ करवाई जा रही हैं। इनोकिड्स के कक्षा स्कॉलर्स के विद्यार्थियों के लिए ‘यूनिटी इन डाइवर्सिटी’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,

जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चे विविधता में एकता का संदेश देते हुए भिन्न-भिन्न राज्यों जैसे बंगाली, महाराष्ट्रीयन, पंजाबी, तमिलियन आदि की वेशभूषा में सजकर आए और उन्होंने संबंधित राज्यों की संस्कृति, परंपरा के बारे में बताया।‌ कक्षा एक्सप्लॉरर्स के विद्यार्थियों के लिए ‘फ़न विद क्रेयॉन्स’ कलरिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें बच्चों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। बच्चों ने दी गई आकृति में अपनी कल्पना अनुसार रंग भरे।

कक्षा पहली व दूसरी के बच्चे विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा में सजकर आए और उन्होंने परेड में भाग लिया। कक्षा तीसरी के विद्यार्थियों से ‘मेरी माटी,मेरा देश’ थीम पर कविता वाचन प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें बच्चों ने देश-प्रेम के प्रति अपने हृदयगत भावों को कविता के माध्यम से प्रस्तुत किया। कक्षा चौथी के बच्चों से ‘प्लेटेबल ट्राईकलर डिश’ प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें बच्चों ने तिरंगे के रंगों को दर्शाती विभिन्न डिशिज़ बनाई।

इनोसेंट हार्ट्स का पूरा प्रांगण देशभक्ति के रंग में रंगा ‘वंदे मातरम्’ व ‘भारत माता की जय’ के उद्घोषों से गूँज उठा। डिप्टी डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स श्रीमती शर्मिला नाकरा ने कहा इस प्रकार की गतिविधियाँ करवाने का उद्देश्य बच्चों में देश-प्रेम की भावना विकसित करना है। उन्हें देश की संस्कृति और सभ्यता से परिचित करवाना है‌‌।

Latest News