PTB News

Latest news
जालंधर के सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज में दीक्षांत समारोह का आयोजन करवाया गया, कुल 200 से अधिक छात्रों ने प... एचएमवी की अंतरराष्ट्रीय मंच पर उपलब्धि : डॉ. रमनदीप कौर अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित, GNA University, through its Intellectual Property Management and Commercialization (IPMC) Cell, in c... हिमाचल में फिर हुआ दर्दनाक हादसा, महिला टीचर और बेटी सहित 4 की हुई दर्दनाक मौत, 300 फीट गहरी खाई में... 12वीं कक्षा का रिजल्ट हुआ घोषित, 3 स्ट्रीम के टॉपर बने भवारना के अंशित, 3352 स्टूडेंट हुए फेल, Tamil Nadu में Actor विजय की पार्टी की हुई धमाकेदार एंट्री, 100 सीटों पर बढ़त राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास को मिली बड़ी राहत, अब करवा सकेंगे हिमाचल में अपने नाम पर जमीन जालंधर के डॉक्टर की शॉप को बनाया नौसरबाजों ने अपना शिकार जालंधर : विदेश गई युवती की मौत मामले में ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ दर्ज हुई FIR, प्रोफेसर ने छात्रा को किया सेक्सुअल हैरेसमेंट, ट्रिप पर साथ चलने का बनाया दबाव, फिर पीटा और दे डाली ...

आज से बिना MRP के बिकेगी बीयर और शराब, नई शराब नीति में सरकार ने किया बदलाव,

government-made-changes-the-new-liquor-policy-now-beer-and-liquor-will-be-sold-without-mrp

.

PTB Big न्यूज़ शिमला : पहली अप्रैल से शुरु होने वाले नए वित्त वर्ष में शराब और बीयर अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) के बिना बिकेगी। बोतल पर अब एमआरपी नहीं बल्कि न्यूनतम विक्रय मूल्य (एमएसपी) अंकित होगा। शराब और बीयर एमएसपी से अधिक दाम पर मिलेगी। नई शराब नीति में प्रदेश सरकार ने एमआरपी में बदलाव किया है। ढेरों शिकायतों के बाद सरकार ने एमआरपी खत्म करने का निर्णय लिया है।

.

.

इससे शराब के ठेकों पर सेल्जमैन और ग्राहकों के बीच विवाद भी नहीं होगा। सेल्जमैन भी शराब ठेकेदारों को चूना नहीं लगा पाएंगे। बीयर, देसी व अंग्रेजी शराब के दाम अब ठेकेदार तय करेंगे। ठेकेदार एमएसपी से नीचे शराब व बीयर नहीं बेच पाएंगे। सरकार ने नई पालिसी में अब अंग्रेजी शराब का कोटा सिस्टम भी समाप्त कर दिया है। पहले ठेकेदार का न्यूनतम व अधिकतम कोटा तय था।

.

.

न्यूनतम से कम कोटा लेने पर जुर्माना लगता था। तय से अधिक कोटा लेने के लिए आवेदन करना होता था। अब ठेकेदार अंग्रेजी शराब का जितना मर्जी कोटा ले सकते हैं। इसके लिए अनुमति नहीं लेनी होगी। साथ में तय से कम कोटा उठाने पर पेनल्टी भी नहीं लगेगी। देसी शराब का कोटा अब यूनिट स्तर पर तय किया गया है। पहले एक एक ठेके का अलग अलग कोटा तय था।

.

.

एक ठेके पर देसी शराब कम बिकने पर ठेकेदार अपने दूसरे ठेके पर स्टाक बेच सकेंगे। ग्राहकों को अब अंग्रेजी और देसी शराब पर प्राकृतिक खेती सेस देना होगा। यह सेस पहली बार लगाया गया है। देसी की बोतल पर दो और अंग्रेजी शराब की बोतल पर पांच रुपये प्राकृतिक खेती सेस तय किया गया है। बीयर को इससे बाहर रखा गया है। सरकार ने देसी,अंग्रेजी और बीयर का न्यूनतम विक्रय मूल्य भी तय कर दिए हैं।

.

.

Latest News