PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एड) के एन.सी.सी. कैडेट्स ने हथियार और रक्षा उपकरण प्रदर्शनी और बी.एम.पी. राइड ... एच.एम.वी. के स्नातकोत्तर विभाग मल्टीमीडिया द्वारा ‘मशीनैक्स - 2026’ एक्सपो का शैक्षणिक भ्रमण, डॉ. रोहन बौरी ने किया ऐतिहासिक डिफर्ड लाइव नेत्र शल्य उपचार, इनोसेंट हार्ट्स आई सेंटर को मिला राष्ट्... अब टोल नहीं चुकाने पर गाड़ी नहीं बेच पाएंगे मालिक, नहीं मिलेगा नेशनल परमिट भी, सुबह-सुबह पुलिस और लॉरेंस गैंग के गैंगस्टरों के बीच में चली गो-लियां, तीन को किया गिरफ्तार, शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सोने-चांदी की चमक बरकरार, सर्राफा बाजार के जानिए अपडेट्स मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एनएसयूआई के ‘चिट्टा मुक्त कैंपस’ कार्यक्रम का किया शुभारम्भ, सेंट सोल्जर ग्रुप के विद्यार्थियों ने पतंग उड़ाते समय प्लास्टिक डोर का इस्तेमाल न करने का कड़ा मैसेज... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने 7-दिवसीय एन एस एस स्पेशल कैंप का आयोजन किया, आईवी वर्ल्ड स्कूल में “ट्विस्ट द टेल” – बसंत पंचमी पर पतंग निर्माण गतिविधि का रंगारंग आयोजन, रचनात्म...
Translate

35 साल की नौकरी के बाद रिटायर हुए हिमाचल के DGP संजय कुंडू, नए पुलिस मुखिया पर मुख्यमंत्री सुक्खू लेंगे फैसला,

himachal-pardesh-dgp-sanjay-kundu-retire-sr-ojha-shyam-bhagat-negi-atul-verma

.

PTB Big न्यूज़ शिमला : हिमाचल के पुलिस महानिदेशक (DGP) संजय कुंडू 35 साल की नौकरी के बाद आज रिटायर हो गए हैं। पुलिस मुख्यालय में मंगलवार को उन्हें शानदार विदाई पार्टी दी गई। अब नए DGP को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। नए DGP की रेस में 1989 बैच के IPS एसआर ओझा और 1991 बैच के डॉ.अतुल वर्मा का नाम चर्चा में है।

.

.

सीनियोरिटी में अतुल वर्मा तीसरे नंबर पर हैं। इनसे सीनियर एवं 1990 बैच के IPS श्याम भगत नेगी अभी सेंटर डेपुटेशन पर दिल्ली में हैं। इसलिए एसआर ओझा और अतुल वर्मा में से किसी एक को DGP बनाया जा सकता है। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) में स्क्रीनिंग कमेटी पहले ही तीन दावेदार पुलिस अधिकारियों की छंटनी कर चुका है।

.

himachal-pardesh-dgp-sanjay-kundu-retire-sr-ojha-shyam-bhagat-negi-atul-verma

.

UPSC के लिए पैनल में तीन सीनियर IPS के नाम भेजे गए थे। अब अंतिम फैसला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को करना है। वहीं, DGP संजय कुंडू की इस पद पर 30 मई 2020 को पूर्व जयराम सरकार ने ताजपोशी की थी। अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद संजय कुंडू आज सेवानिवृत्त हुए हैं। संजय कुंडू की सेवानिवृत्ति पर उन्हें भराडी में पुलिस अधिकारीयों ने विदाई दी और साथ ही गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

.

.

फिलहाल एसआर ओझा DGP की रेस में सबसे आगे माने जा रहे हैं। ओझा पांच महीने पहले ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटें हैं। केंद्र सरकार में वह CRPF में ADG पद पर सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वह DG जेल हैं। बीते मार्च महीने में संजय कुंडू के छुट्टी पर जाने के बाद ओझा 13 दिन तक डीजीपी का अतिरिक्त कार्यभार देख चुके हैं। एसआर ओझा भी संजय कुंडू के बैच के ही है। वह मई 2025 में रिटायर होंगे। मूल रूप से वह बिहार के रहने वाले हैं।

.

.

.

Latest News