PTB News

Latest news
होटल में कैसे लगी आग? एक ही सीढ़ी और अंदर भरा था धुआं…फायर ऑफिसर ने बताई खौफनाक कहानी दिल्ली के बाद पंजाब में आग से फैली सनसनी, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, जिं/दा ज/ला कर्मचारी 2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्...

12वीं का रिजल्ट हुआ घोषित, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

himachal-pardesh-kangra-dharamshala-school-education-board-dharmshala-12-class-result-topper-list

.

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला (HPSE‌‌B) की ओर से सोमवार दोपहर 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट घोषित करने के लिए रविवार को भी कर्मचारी दफ्तर बुलाए गए थे। 12वीं का परीक्षा परिणाम 73.3 प्रतिशत रहा। HPSE‌‌B की ओर से दोपहर करीब तीन बजे रिजल्ट घोषित किया गया। मेरिट सूची में जहां 41 लड़के हैं तो 30 स्थानों पर लड़कियों ने बाजी मारी है।

.

.

हिमाचल में ऐसा पहली बार हुआ है, जब परीक्षा संपन्न होने के 25 दिन बाद ही रिजल्ट घोषित कर दिया गया। आपको बता दें कि पिछले साल हिमाचल बोर्ड का 12वीं का परीक्षा परिणाम 79.04 फीसदी रहा था। इस बार जारी हुए रिजल्ट में सरकारी स्कूलों के दस छात्रों ने भी मेरिट में जगह बनाई है। हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन एवं डीसी कांगडा हेमराज बैरवा ने परीक्षा परिणाम जारी किए जाने की घोषणा की।

.

.

इस दौरान पत्रकार वार्ता में उन्होंने जानकारी दी कि, हिमाचल में मार्च 12वीं की परीक्षा का आयोजन किय गया था। परीक्षा में 85777 विद्यार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा परिणाम 73.76 प्रतिशत रहा है। उन्होंने बताया कि, 41 विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बोर्ड के 10 शीर्ष विद्याार्थियों की सूची में अपना स्थान बनाया है। इसके अलावा 30 स्थान छात्राओं तथा 11 स्थान छात्रों ने बनाए हैं।

.

.

सरकारी संस्थानों से 10 छात्र/छात्राओं तथा निजि शिक्षण संस्थानों से 31 छात्र/छात्राओं ने मैरिट के टॉप 10 में अपना स्थान बनाया है। उन्होंने बताया कि, पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष परीक्षा परिणाम लगभग एक महीने पहले घोषित किया गया है, जिसके लिए बोर्ड के समस्त अधिकारी/कर्मचारी प्रशंसा के पात्र है।जिन्होंने स्टाफ की कमी से जुझते हुए भी यह परीक्षा परिणाम रिकार्ड समय में तैयार कर घोषित किया है।

.

.

HPSE‌‌B ने बीते 4 अप्रैल को ही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू कर दिया था और अब 29 अप्रैल को रिजल्ट निकालने की तैयारी है। अमूमन 12वीं के रिजल्ट निकालने में 30 से 40 दिन का वक्त लग जाता था। मगर, इस बार शिक्षा बोर्ड ने मूल्याकंन केंद्रों की संख्या बढ़ाने के साथ साथ इस कार्य में लगे टीचरों की संख्या में भी इजाफा किया है। इससे 25 दिन में शिक्षा बोर्ड रिजल्ट निकालने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

.

Latest News