PTB News

Latest news
BJP से नाराज कैप्टन अमरिंदर सिंह कर सकते हैं घर वापसी, पूर्व CM ने बताई बात सांसद ढेसी ने की ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिण पंथी पार्टियों... CM सुक्खू ने की CM भगवंत मान से की बात, खालसा एंट्री टैक्स मामले में उचित कार्रवाई की मांग, निहंगों ... पुलिस ने पकड़ा हाइटेक ड्रग सिंडिकेट, जालंधर से हिमाचल तक फैला था नेटवर्क, 16 को किया गिरफ्तार, ऐसे च... सिख युवक को यूके में कत्ल केस में उम्रकैद:श्री साहिब से छाती में किए 5 वार, मर्डर के बाद झूठ बोला; त... होटल में कैसे लगी आग? एक ही सीढ़ी और अंदर भरा था धुआं…फायर ऑफिसर ने बताई खौफनाक कहानी दिल्ली के बाद पंजाब में आग से फैली सनसनी, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, जिं/दा ज/ला कर्मचारी 2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि...

जालंधर, लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा किये गए सुरक्षा के पुख्ता इन्जामों की खुली पोल, प्रसिद्ध कॉलेज के पास हुई बड़ी वारदात,

robbery-at-jalandhar-sd-college-for-women-raod-two-shops-vk-book-depo-and-krishna-medical

.

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां आज उस समय जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के द्वारा लोकसभा चुनावों के मद्देनजर शहर की सुरक्षा को लेकर किये गए पुख्ता इंतजामों की उस समय पोल खुल गई, जब शहर के बीचों बीच स्थित प्रसिद्ध कॉलेज SD College for Women सड़क मार्ग पर स्थित दो दुकानों को निशाना बनाते हुए स्विफ्ट कार सवार चोरों ने सुबह-सुबह बड़ी वारदात को अंजाम देकर फरार होने में कामयाब हो गए।

.

.

मिली जानकारी के अनुसार सुबह के करीब 3 बजे दो दुकानों को चोर जोकि स्विफ्ट कार में सवार होकर आए थे ने निशाना बनाया और भागने में कामयाब हो गये। जानकारी के अनुसार चोरों ने जिन दो दुकानों को निशाना बनाया उनमें कृष्णा मैडिकल और वी.के. बुक डिपो से चोर कीमती सामान चुरा कर अपने साथ ले गए। इन चोरों द्वारा उपयोग की गई स्विफ्ट कार चोरी की थी या चोरों ने उस पर जाली नंबर प्लेट लगा रखी थी इसकी भी जाँच अब पुलिस कर रही है,

.

.

लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि कोड ऑफ कंडक्ट लगे होने के बावजूद जिला कमिश्नरेट पुलिस द्वारा लोकसभा चुनावों के मद्देनजर जो शहर कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों की जो बात कही जा रही है उसकी पोल सुबह के करीब तड़के सुबह करीब 3 बजे हुई चोरी से ही लगाया जा सकता है। वहीं इस घटना के बाद पीड़ित दूकानदार कृष्णा मैडिकल के मालिक का कहना है कि करीब 15 लाख रूपये का नुक्सान हुआ है, जबकि वी.के. बुक डिपों के मालिक के अनुसार करीब 5 लाख रूपये का नुकसान हुआ बताया जा रहा है।

.

robbery-at-jalandhar-sd-college-for-women-raod-two-shops-vk-book-depo-and-krishna-medical

.

फिलहाल घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है, जिसके आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। आपको यह भी बता दें कि देर रात ही जालंधर पुलिस के सीनियर अधिकारी दलबल के साथ पास ही में पड़ते सिटी रेलवे स्टेशन पर लोगों को रोक कर उनकी जाँच कर रहे थे और स्विफट कार सवार चोरों पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों को छिक्के पर टांग कर सुबह के समय इस वारदात को अंजाम दिया और भागने में कामयाब हो गए, पता यह भी चला है कि CCTV कैमरे के अनुसार स्विफट कार में करीब 4 चोर मौजूद थे, जिन्होंने उक्त घटना को अंजाम दिया।

.

.

.

Latest News