PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

AGI Infra Limited को अंतर्राष्ट्रीय फोर्ब्स द्वारा किया गया सम्मानित,

agi-infra-limited-asia-honored-by-international-forbes-big-news-jalandhar

.

PTB Business न्यूज़ जालंधर : क्षेत्र की शीर्ष रियल एस्टेट और निर्माण कंपनियों में से एक, जालंधर स्थित कंपनी एजीआई इंफ्रा लिमिटेड को अंतर्राष्ट्रीय फोर्ब्स द्वारा सम्मानित किया गया है, जिसका मुख्यालय यूएसए में है। इंटरनेशनल फोर्ब्स ने एशिया की बीस हजार कंपनियों में से, एक अरब डॉलर मूल्य वाली शीर्ष दो सौ कंपनियों का चयन बहुत सख्त कार्यप्रणाली के साथ किया।

.

.

इसी श्रेणी में इंटरनेशनल फोर्ब्स ने भारत से केवल तीस कंपनियों का चयन किया। इस महान सम्मान पर बोलते हुए, एजीआई इंफ्रा लिमिटेड के परियोजना निदेशक वरिंदर सिंह ने कहा कि एजीआई ने सबसे आधुनिक बुनियादी ढांचे आदि और आवश्यक सुविधाएं प्रदान करके क्षेत्र में फ्लैट संस्कृति को अपनाने के लिए लोगों की रूढ़िवादी मानसिकता को बदल दिया है।

.

.

24 घंटे पानी की उपलब्धता, बिजली, निश्चित कवर्ड पार्किंग, शानदार माहौल और सबसे बढ़कर चौबीस घंटे सुरक्षा आदि ने लोगो को आकिर्षित किया। वरिंदर सिंह ने आगे कहा, एजीआई इंफ्रा लिमिटेड समाज के हर वर्ग, हजारों लोगों को बेहतरीन सुविधाओं और माहौल के साथ सबसे किफायती कीमत पर शानदार घर उपलब्ध करा रहा है। एजीआई इंफ्रा लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सरदार सुखदेव सिंह ने इस बड़े सम्मान पर कहा कि यह कड़ी मेहनत, वास्तविक समर्पण का परिणाम है

.

.

 लेकिन अंततः ईमानदार, पारदर्शी व्यवहार और ये ग्राहकों की पूर्ण संतुष्टि का सबसे बड़ा प्रमाण है। एजीआई इंफ्रा लिमिटेड के सबसे युवा निदेशक अभिजीत सिंह ने इस अंतरराष्ट्रीय मान्यता पर खुशी जताते हुए कहा कि बेशक यह हमारी कंपनी के लिए एक बड़ा सम्मान है लेकिन साथ ही यह सम्मान हम सभी पर इस क्षेत्र में और अधिक ऊंचाई हासिल करने का दबाव बनाएगा। उन्होंने आगे कहा कि उनकी कंपनी भविष्य में सबसे आधुनिक तकनीक अपनाकर घर बनाएगी।

.

.