PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल के छात्रों ने नाट कला द्वारा प्रस्तुत की श्री कृष्ण जी के नामों की रहस्यमयी कहानियाँ,

grand-celebration-of-krishna-janmashtami-by-st-soldier-group-2025

.

आइए श्री कृष्णा की तरह सूंदर, प्रेममय और दिव्य बने, ताकि फिर सत्य, धर्म, प्रेम को आत्मा की भाषा बनाए : वाइस चैररपेर्सन संगीता चोपड़ा

PTB News “शिक्षा” : सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, मास्टर गुर्बन्ता सिंह मार्ग, जालंधर में जन्माष्टमी का त्योहार बड़ी धूम धाम से मनाया गया। जिसका नेतृत्व स्कूल प्रिंसिपल दिवप्रीत कौर एवं स्कूल स्टाफ की देख रेख में किया गया। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि ग्रुप वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा शामिल हुए। जिनका स्वागत स्कूल प्रिंसिपल, स्टाफ मेंबर्स एवं छात्रों के माता पिता द्वारा किया गया।

.

.

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्या अतिथि द्वारा ज्योति प्रज्वलित कर भगवान श्री कृष्णा जी की आरती कर की गई। छात्रों एवं अभिभावकों द्वारा कृष्णा – राधा के जैकारों से स्कूल का सभागार मानो कृष्णा नगरी प्रतीत हो रहा था। विद्यार्थियों द्वारा श्री कृष्ण जी के अनेक नामों की रहस्य भरी कहानियाँ पर नाटक और उनकी जीवन सम्बंधित कहानियों को नाटय एवं नृत्य द्वारा प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों एवं समूह स्टाफ मेंबर्स द्वारा फूलों की वर्षा कर श्री राधा कृष्णा संग रास खेली।

.

कार्यकर्म के अंत में श्री कृष्णा स्वरुप द्वारा मटकी फोड़ी गई। इस मौके ग्रुप वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने सभी को इस जन्माष्टमी की शुभ कामनाएं दी और सन्देश देते हुए कहा कि आइए हम सभी इस जन्माष्टमी पर श्री कृष्णा की तरह सुन्दर, प्रेममय, और दिव्य बने, ताकि हम एक बार फिर स्वर्ण युग लाए, जहां जीवन एक उस्तव था, सत्य धर्म और प्रेम आत्मा की भाषा थी एवं राधे राधे का जैकारा लगाया।

.

.

.

Latest News