PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

अपने अंतिम सफर पर निकले ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह, सैन्य सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार,

Group Captain Varun Singh on his last journey, cremated with military honors

PTB Shocking News भोपाल : सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह भोपाल के बैरागढ़ विश्राम घाट पर राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके भाई तनुल और बेटे रिद रिमन ने उन्हें मुखाग्नि दी। इससे पहले फूलों से सजे ट्रक में उनकी पार्थिव देह को सेना के 3-ईएमई सेंटर के मिलिट्री हॉस्पिटल से बैरागढ़ में यथाशक्ति विश्राम घाट पहुंची। पूरे रास्ते में लोगों ने भारत माता की जय, वरुण सिंह अमर सिंह के नारे लगाए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी विश्राम घाट पहुंचकर शहीद को सैल्यूट किया। मंत्री विश्वास सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा, पीसी शर्मा, कुणाल चौधरी समेत काफी संख्या में आम लोग मौजूद रहे। एयरफोर्स के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की पार्थिव देह भोपाल पहुंची थी। यहां उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एयरपोर्ट पर ही ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को श्रद्धांजलि दी।

जब उन्हें उनके घर ले जाया जा रहा था तो ट्रक के पीछे-पीछे शिवराज सिंह चौहान भी काफी देर तक पैदल ही चले। उनके साथ मंत्री विश्वास सारंग और हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा भी थे। मुख्यमंत्री ने अमर शहीद के परिवार को एक करोड़ रुपये की सम्मान निधि भेंट करने की घोषणा भी की थी। तमिलनाडु के कुन्नूर में 8 दिसंबर को CDS बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर क्रैश में घायल वरुण सिंह का बुधवार को निधन हो गया था। वरुण 7 दिन से बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती थे।

मुख्यमंत्री ने कहा था कि मैं भारत माता के सच्चे सपूत शौर्य के प्रतीक वीर योद्धा वरुण सिंह जी के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। वे अद्भुत और अद्वितीय योद्धा थे। उन्होंने पहले भी मौत को मात दी थी। अब वे हमारे बीच नहीं हैं। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा। वह परिवार पूरे देश का, पूरे प्रदेश का परिवार है। हर भारतवासी उस परिवार के साथ खड़ा है। हमारे वीर योद्धा को न केवल सम्मान के साथ विदा किया जाएगा, बल्कि  उनकी स्मृति बनाए रखने के लिए परिवार से चर्चा कर संस्था का नाम और प्रतिमा लगाने पर विचार-विमर्श करेंगे। उनकी जो भी भावनाएं होंगी, उनका ध्यान रखते हुए हम कदम उठाएंगे। अमर शहीद को एक करोड़ रुपये की सम्मान निधि भी परिजनों को भेट करेंगे।  

वरुण सिंह का जब बेंगलुरू में इलाज चल रहा था, तब उनके पिता रिटायर्ड कर्नल केपी सिंह ने कहा था कि वरुण एक फाइटर हैं। वह जीतकर ही बाहर आएंगे। पर, ऐसा नहीं हुआ। वरुण सिंह जिंदगी की जंग हार गए। वरुण के पिता रिटायर्ड कर्नल केपी सिंह एयरपोर्ट रोड स्थित सन सिटी कॉलोनी में रहते हैं। कर्नल केपी सिंह के दोस्त कर्नल महेंद्र त्यागी ने कहा कि वरुण बड़े पराक्रमी थे। सुबह वरुण के निधन की जानकारी मिली। हमें विश्वास नहीं हो रहा है कि वरुण अब हमारे बीच नहीं हैं। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का परिवार 20 साल पहले भोपाल शिफ्ट हुआ था। पिता केपी सिंह और मां उमा सिंह यहीं रहते हैं। वरुण अपनी पत्नी-बच्चों के साथ तमिलनाडु के वेलिंग्टन में रहते थे। उनका छोटा भाई तनुज नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर है।