PTB News

Latest news
एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान NEET-UG 2026 का आया रिजल्ट, 11.21 लाख स्टूडेंट्स हुए पास, पंजाब-हरियाणा के दो छात्रों ने किया टॉप जालंधर कैंट स्टेशन पर पहुंचे DGP Gaurav Yadav, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

देश के इस राज्य में एक दिन में ही दोगुने हो गए ओमिक्रॉन के मामले, जाने नए मरीजों की संख्या,

Omicron cases doubled in a single day in this state of the country

PTB हेल्थ News नई दिल्ली : दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शुक्रवार को कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर बुलेटिन जारी किया। इसमें उन्होंने बताया दिल्ली में ओमिक्रॉन के 10 नए मरीज मिले हैं, जिसके बाद राजधानी में इस वैरिएंट के कुल मरीजों की संख्या 20 हो गई है। हालांकि इसमें सबसे बड़ी राहत की खबर यह है कि कुल 20 ओमिक्रॉन संक्रमितों में से 10 ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

दिल्ली में गुरुवार को दो और ओमिक्रॉन संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इसी के साथ ही कुल मामलों की संख्या बढ़कर 10 हो चुकी है। इनमें से एक मरीज को छुट्टी मिल चुकी है। जबकि बाकी नौ मरीज लोकनायक अस्पताल में भर्ती हैं। राजधानी में पहला ओमिक्रॉन संक्रमित मरीज बीते पांच दिसंबर को मिला था। तब से अब तक 10 दिन में ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामलों में 10 गुना की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

गुरुवार को अस्पताल के निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि उनके यहां अभी तक 40 से अधिक मरीज भर्ती हैं। इसलिए बिस्तरों की संख्या भी अब बढ़ाकर 100 करनी पड़ी है। 10 में से दो ओमिक्रॉन मरीज विदेश यात्रा पर नहीं गए थे। यह दोनों दिल्ली में ही संपर्क में आने के बाद संक्रमित हुए।

जानकारी मिली है कि एक से 15 दिसंबर के बीच नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 74 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इन सभी मरीजों को लोकनायक अस्पताल या फिर मैक्स स्मार्ट अस्पताल में भर्ती किया गया है। 74 में से अब तक करीब 35 लोगों की जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है जिनमें से 10 लोगों में ओमिक्रॉन वैरिएंट मिला है। इससे पहले बीते बुधवार को भी दो ओमिक्रॉन संक्रमित मिले थे।