PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

कांग्रेसी नेता के बेटे की रिसेप्शन पार्टी की दावत खाने से 1 हजार के करीब लोग हुए बीमार, Food विभाग की टीम ने भरे सैंपल,

gujarat after eating at wedding reception of son of former congress leader more than 1 thousand people got sick-1097027.html 

PTB Big न्यूज़ गुजरात : गुजरात के मेहसाना जिले में एक शादी की दावत में खाना खाने के बाद एक हजार से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए / बीमार लोगों को अस्पताल ले जाया गया / पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है / पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी /

विसगर तालुका पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने वहां की मीडिया को बताया कि कांग्रेस के पूर्व नेता वजीर खान पठान के बेटे की शादी 3 मार्च हो हुई थी / उन्होंने 4 मार्च को रिसेप्शन (Reception) दिया था / इसमें 12 से 14 हजार मेहमानों को बुलाया गया था / इसमें से 1 हजार 57 लोगों में फूड प्वायजनिंग के लक्षण देखे गए हैं /

इसके बाद उन्हें गांधीनगर के अस्पतालों में दाखिल कराया गया है, जिले के पुलिस अधीक्षक पार्थजयसिंह गोहिल ने कहा कि अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है / उन्होंने बताया कि रिसेप्शन में परोसी गई मिठाइयों और खाने के आइटम के सैंपल एफएसएल और एफडीसीए ने जुटाए हैं /

उनकी जांच रिपोर्ट का इंतजार है / इस मामले की जांच स्वास्थ्य विभाग भी कर रहा है / बीमार व्यक्तियों की उल्टियों और शौच के सैंपल लिए गए हैं / पहली नजर में ये कैटरर की लापरवाही का मामला नजर आ रहा है / ये खाने में मिलावट का मामला भी हो सकता है /