PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦਾ ਬੀ. ਡਿਜ਼ਾਇਨ (ਮਲਟੀਮੀਡੀਆ) ਸਮੈਸਟਰ ਦੂਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, होशियारपुर में फोर्टिस के प्रख्यात न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. निशित सावल का... चेयरमैन श्री अनिल चोपड़ा जी की याद को समर्पित होगा भव्य ऑडिटोरियम, सेंट सोल्जर ग्रुप ने किया भूमि पू... एचएमवी में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु ‘साइएनर्जी 2026’ का आयोजन, Punjab : पुलिस कमिश्नर दफ्तर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD Rajbir Ghuman को मिली बड़ी राहत Visa कंसल्टेंट्सी के ऑफिस में अज्ञात हमलावरों ने की अंधा/धुंध फा/यरिंग, जाँच में जुटी पुलिस टूटा दुखों का पहाड़, इधर हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, उधर पैतृक गांव में दादी का हुआ निधन पंजाब कांग्रेस के नव नियुक्त प्रधान परगट सिंह ने पेश की CM पद की दावेदार, कहा-राहुल के नेतृत्व में ल... जालंधर : CBI की रडार पर OSD राजबीर सिंह घुम्मन का करीबी Aap नेता, मचा हड़कंप

Punjab : तहसील में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, मचा हड़कंप

Gunshot fired in bathinda tehsil Punjab

PTB Crime न्यूज़ बठिंडा : पंजाब के जिला बठिंडा से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ती हसील में आज यानि मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया। जब हथियार का लाइसेंस रिन्यू करवाने के लिए हथियार चैक करवाने पहुंचे एक व्यक्ति की कमर में बंधे हथियार से अचानक गोली चल गई। गोली लगने से उक्त व्यक्ति खुद ही घायल हो गया। बताया जा रहा है कि अचानक गोली चलने की आवाज से तहसील परिसर में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

.

Gunshot fired in bathinda tehsil Punjab
Gunshot fired in bathinda tehsil Punjab

.

बताया जा रहा है कि व्यक्ति अपना हथियार चैक करवाने के लिए क्लर्क के पास जा रहा था। इसी दौरान उसकी कमर पर बंधे हथियार से अचानक फायर हो गया। गोली उसकी जांघ में जा लगी। वहीं मौके पर मौजूद एक युवक ने बताया कि घायल व्यक्ति को तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। गोली चलने की घटना के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया।

.

यह भी पढ़ें : SBI बैंक के लॉकर से गायब हुए लाखों के जेवर, बिना चाबी के कैसे हुआ खेल?

.

सुरक्षा को देखते हुए सुरक्षा गार्डों ने तहसील के दरवाजे बंद कर दिए और लोगों की आवाजाही रोक दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार से गोली किन परिस्थितियों में चली और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही तो नहीं बरती गई थी। फिलहाल घटना को लेकर तहसील परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

.

यह भी पढ़ें : Himachal : भारी बारिश से जारी लैंडस्लाइड, चलती कार पर गिरे पत्थर, चंडीगढ़-मनाली फोरलेन हुआ बंद, शिक्षण संस्थानों में छुट्टी

.

.

यह भी पढ़ें : Ethanol : केंद्र सरकार गन्ने के इस्तेमाल को रोक, इन दो घरेलू उत्पादनों के उपयोग को दे सकती है बढ़ावा