PTB News

Latest news
पंजाब पुलिस के बाद वकीलों ने की लेफ्टिनेंट कर्नल के साथ मारपीट, रीढ़ की हड्डी में आई गंभीर चोट, CCTV... सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले याचिकाकर्ता पर नहीं होगी कार्रवाई, CJI ने दिए निर्देश, जानें वजह पंजाब! दाना मंडी में चली एक साथ 100 राउंड गो/लियां, 2 गुट आपस में भिड़े, पंच की हुई मौ/त, सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, जालंधर के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी रिजल्ट में चमकाया परचम, पंजाब! प्रवासी दंपती ने किया किराया मांगने गए मकान मालिक पर कातिलाना हमला, सिर पर आईं चोटें, हालत गं... हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए 6 सिख यात्रियों ने हाथों में पहने लोहे के कड़ों से 2 युवकों का फोड़ सि... सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड एग्रीकल्चर द्वारा सिलाई एवं फैशन डिजाइनिंग पर निःशुल... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के सभी परिसरों में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर के साथ 'स्वस्थ मुस्कान' को बढ़ा... पंजाब! एक ही परिवार के 4 लोगों ने खाया एक साथ जहरीला पदार्थ, 2 की हुई मौत पंजाब में निहंग सिंह सहित 10 पर दर्ज की पुलिस ने FIR

एडवोकेट हरप्रीत संधू ने पंजाब इनफोटैक के चेयरमैन के तौर पर पद संभाला

Harpreet Sandhu assumes charge of Chairman Punjab Infotech

उप मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा, ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा, उद्योग मंत्री गुरकीरत सिंह और कृषि मंत्री रणदीप सिंह नाभा ने पद संभालने समारोह में की शिरकत

एडवोकेट हरप्रीत संधू को दी शुभकामनाएं

PTB Big News चंडीगढ़ : पंजाब सूचना प्रौद्यौगिकी और संचार प्रौद्यौगिकी कारपोरेशन लिमटिड के नव-नियुक्त चेयरमैन एडवोकेट हरप्रीत सिंह संधू ने आज उप मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा, ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा, उद्योग मंत्री गुरकीरत सिंह और कृषि मंत्री रणदीप सिंह नाभा की हाज़िरी में उद्योग भवन में अपने पद का चार्ज संभाला।

उप मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने एडवोकेट संधू को सिरोपा भेंट किया और उनको अपनी शुभकामनाएं दी। एडवोकेट संधू को बधाई देते हुये कैबिनेट मंत्री गुरकीरत सिंह ने आशा अभिव्यक्त की कि पंजाब इनफोटैक नये चेयरमैन के नेतृत्व अधीन नयी ऊँचाईयां हासिल करेगा। उन्होंने नये कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुये एडवोकेट संधू को पंजाब सरकार की तरफ से हर संभव सहयोग देने का भरोसा भी दिया।

प्रसिद्ध वकील हरप्रीत सिंह संधू, जो एक लेखक और नेचर आर्टिस्ट भी हैं, ने कहा कि इस आई. टी. युग में प्रौद्यौगिकी सेवाओं को देखते हुये आज समय की जरूरत है कि मुख्यमंत्री पंजाब चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व और उद्योग मंत्री गुरकीरत सिंह के मार्गदर्शन अधीन यह यकीनी बनाया जा सके कि आने वाले दिनों में हम पंजाब की धरती पर आई टी उद्योग को प्रफुल्लित करने के लिए और प्रयास करें।

लोकपाल पंजाब जस्टिस वी. के. शर्मा, प्रमुख सचिव उद्योग, वाणिज्य और निवेश प्रोत्साहन तेजवीर सिंह, एडीजीपी जेल प्रवीण सिन्हा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) इनवैस्ट पंजाब रजत अग्रवाल समेत अन्य प्रमुख शख्सियतों ने चार्ज संभालने के समारोह में शिरकत की।