PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

सोनी ने कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर के मद्देनज़र तैयारियों का लिया जायजा,

Sony takes stock of preparations in view of possible third wave of Kovid-19

PTB हेल्थ News चंडीगढ़ : दुनिया के कुछ देशों में कोविड-19 के नये रूप ओमिक्रॉन के सामने आने के बाद पंजाब राज्य के उप मुख्यमंत्री श्री ओम प्रकाश सोनी ने आज यहां कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर के मद्देनज़र तैयारियों का जायज़ा लिया। श्री सोनी ने आज स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों जिनमें विकास गर्ग सचिव स्वास्थ्य विभाग, श्री कुमार राहुल एम.डी. एन.एच.एम., श्री भुपिन्दर सिंह एम.डी. पंजाब हैल्थ सिस्टम कोरपोरशन, डा. अन्देश कंग डायरैक्टर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, डा. ओ.पी. गोजरा, डायरैक्टर स्वास्थ्य सेवाएं समेत कई अन्यों के साथ कोविड-19 के नये रूप ओमिक्रॉन के संभावित खतरे से राज्य के लोगों को बचाने के लिए की जाने वाली तैयारियों पर चर्चा की।

उन्होंने विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए अबसे तैयारियाँ आरंभ कर दी जाएँ और इस सम्बन्धी ज़रूरी दवाएँ और साजो -समान की खरीद के लिए भी कार्यवाही आरंभ कर दी जाये। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि दक्षिणी अफ्रीका, ब्राजील, बंगला देश, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशियस, न्यूजीलैंड, जिम्मबावे, सिंगापुर, हाँगकाँग और इजराइल से आने वाले यात्रियों का पंजाब में आने पर और ज्यादा चौकसी से जांच को यकीनी बनाने के लिए जमीनी स्तर तक हिदायतें जारी की जाएँ, क्योंकि इन देशों में नये वायरस के केस बड़े स्तर पर सामने आए हैं।

इस मौके पर विभाग के सचिव श्री विकास गर्ग ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग पंजाब की तरफ से दूसरे देशों से आ रहे यात्रियों का पंजाब में प्रवेश होने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी हिदायतों अनुसार जांचा जा रहा है और इन देशों से आने वाले यात्रियों को कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आने के बावजूद 7दिन के लिए एकांतवास रखने के अलावा आठवें दिन फिर कोविड टैस्ट करवाना पड़ेगा और आठवें दिन करवाए टैस्ट में रिपोर्ट फिर नेगेटिव आने पर भी अगले 7दिन के लिए अपनी निगरानी स्वयं करने को यकीनी बनाया जा रहा है।