.
haryana assembly election 2019 former bsf jawan tej bahadur to contest elections against cm manohar lal khattar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ हरियाणा : सेना के खाने पर सवाल उठाकर चर्चा में आने वाले बीएसएफ (BSF) के पूर्व जवान तेज बहादुर यादव (Tej Bahadur Yadav) एक बार फिर से चर्चा में हैं / इस बार उनकी चर्चा में होने का विषय हैं उनका नया ऐलान. तेज बहादुर ने इस बार ऐलान किया है कि वो हरियाणा (Haryana) के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे /
..
वीडियो जारी करते हुए बीएसएफ के पूर्व जवान तेज बहादुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) इस बार चुनाव में 75 पार का नारा दे रही है लेकिन आप 75 के आगे माइनस लगा लीजिए. तेज बहादुर ने ऐलान किया है कि वो इस बार हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ करनाल (karnal) से चुनाव लड़ेंगे /
..
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर पर निशाना साधते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि एक कट्टर सहायक राष्ट्रवाद की बात करते हैं वो एक भी ऐसी चीज़ बता दें, जो उन्होंने देश हित में की हो / आपको बता दें, साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भीबीएसएफ से बर्खास्त जवान तेज बहादुर यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से निर्दलीय पर्चा भरा था, लेकिन उसके बाद नामांकन के आखिरी दिन समय बीतने के कुछ ही मिनट पहले समाजवादी पार्टी ने उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
haryana assembly election 2019 former bsf jawan tej bahadur to contest elections against cm manohar lal khattar


































