.
son killed his father in gurugram haryana Big Crime News
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ गुरुग्राम : दिल्ली से सटे गुरुग्राम (Gurugram) में एक बेटे ने खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया / उसने चाकू से गला रेत कर पहले अपने बाप की हत्या (Murder) कर दी और फिर मां और छोटे भाई पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया / जब साइबर सिटी के शिवाजी नगर थाना क्षेत्र में शाम 7 बजे पुलिस (Police) को कंट्रोल रूम में मिली सूचना से हड़कंप मच गया /
..
घटना की सूचना मिलते ही 33 वर्षीय बेटे ने अपने बाप का बेरहमी से कत्ल कर दिया / उसके बाद मां जो कि बीच बचाव करने बीच मे आई उसे भी घायल कर दिया / जब छोटा भाई बीच में आया तो उस पर भी कातिलाना हमला कर उसे भी गंभीर रूप से घायल कर दिया /
.हालांकि स्थानीय निवासियों ने वारदात स्थल पर पहुंच आरोपी बेटे को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया / लेकिन वारदात के पीछे की वजह को पुलिस तलाशने में जुटी हुई है / वहीं इस मामले में गुरुग्राम पुलिस की मानें तो शिवाजी नगर थाना क्षेत्र में 64 वर्षीय सुशील मेहता अपनी 50 वर्षीय पत्नी अपने दो बेटो के साथ इसी मकान में रहते थे,
.बताया जा रहा है कि परिवार में हुई छोटी सी नोंकझोंक कब वहशियाना होती चली गई यह आस पास में रहने वाले स्थानीय लोगों को भी मालूम नहीं चल पाया, लेकिन इस घर मे फैले खून के यह निशान यहां होने वाली खौफनाक वारदात की गवाही जरूर देते दिखाई दे रहे हैं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
son killed his father in gurugram haryana Big Crime News


































