PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

DPS स्कूल की बस की ब्रेक हुई फेल, 3 वाहनों को मारी जोरदार टक्कर, कई बच्चे हुए घायल,

haryana-hisar-dps-school-bus-accident-two-vehicles-collided

.

PTB Sad न्यूज़ हरियाणा : हरियाणा के हिसार में हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे नंबर 9 पर DPS स्कूल बस ने वाहनों को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि स्कूल बस बारिश में काफी तेज गति से जा रही थी। स्कूल बस ने पहले दो से तीन वाहनों को टक्कर मारी, जिसके बाद एक बाइक सवार इसकी चपेट में आ गया। बाइक सवार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

.

.

जिस वक्त हादसा हुआ, बस में 40 स्कूली बच्चे सवार थे। भीड़ ने मौके पर ही ड्राइवर को पकड़ लिया। उसके साथ मारपीट की गई और पुलिस को बुलाया गया। मौके पर जमा लोगों ने बताया कि ड्राइवर नशे में था और तेज गति से बस चला रहा था। यह हादसा नेशनल हाईवे पर गांव मय्यड़ के पास हुआ। बच्चों को दूसरे वाहन में स्कूल भेज दिया गया है।

.

.

वहीं ड्राइवर का कहना है कि बस के ब्रेक फेल हो गए थे। उधर, बस हादसे की खबर सुनते ही स्कूल के बाहर अभिभावकों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। बता दें कि इससे पहले भी निजी स्कूलों की लापरवाही सामने आ चुकी है। स्कूल बसों की फिटनेस पर भी सवाल उठ चुके हैं। सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पूरे मामले की जांच कर रही है।

.

.

इस मामले में डीपीएस स्कूल के ट्रांसपोर्ट इंचार्ज बलवंत का कहना है कि सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं। ड्राइवर ने शराब नहीं पी थी। गाड़ी के ब्रेक फेल हो गए थे। यह बस एचएयू के गेट नंबर 4 और मेन रोड से बच्चों को स्कूल लेकर आती है। बारिश में बस के अचानक ब्रेक फेल होने से हादसा हुआ है। ड्राइवर को स्कूल में बैठा दिया गया है। प्रबंधन को सूचना दे दी गई है।

.