PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर में नहीं थम रहा चोरों का आंतक, पाश इलाके से चोर कार लेकर हुए फरार,

the-terror-of-thieves-is-not-stopping-in-jalandhar-the-thieves-escaped-with-a-car-from-mohalla-govindgarh

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां जालंधर पुलिस कमिश्नर के सख्त सुरक्षा प्रबंधों के बावजूद चोर जालंधर के पॉश इलाके में खड़ी एक गाड़ी को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार होने में कामयाब हो गए। यह चोरी की वारदात पास ही में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, गाड़ी के चोरी हो जाने की जानकारी गाड़ी मालिक को सुबह उस समय पता चला जब गाड़ी मालिक घर के बाहर ही खड़ी गाड़ी को अपने स्थान पर नहीं मिली।

.

.

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए पुलिस को दिए बयानों में जालंधर के मोहल्ला गोविंदगढ़ निवासी विशाल सिंह पुत्र स्वर्गीय सरदार प्रेम सिंह मकान नंबर EG-909 ने बताया कि उनकी गाड़ी संख्या PB08-AD-1174 मारुती कार वह रोजाना की तरह अपने घर के बाहर लगते थे, लेकिन आज सुबह यानि सुबह के समय वह जब उठे तो उन्होंने देखा की गाड़ी अपने स्थान पर नहीं थी, जिसके बाद उन्होंने पास ही में लगे सीसीटीवी फुटेज की जाँच की

.

.

तो पता चला की करीब सुबह के 4.40 बजे अज्ञात दो चोर जिन्होंने अपने मुँह एक कपड़े से ढके हुए थे ने देखते ही देखते गाड़ी का दरवाजा एक चोर ने खोला और गाड़ी को स्टार्ट कर ले गया। उन्होंने आगे यह भी बताया कि उसके पीछे-पीछे एक अन्य चोर जोकि दोपहिया वाहन पर सवार था भी उसके पीछे भाग खड़ा हुआ। विशाल सिंह ने पीटीबी न्यूज़ की टीम द्वारा पूछे जाने पर यह भी बताया कि शहर में पिछले कुछ समय से चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं

.

.

और चोर बिना किसी डर के चोरी की वारदातों को अंजाम देते चले आ रहे हैं, जिसके लिए जिला पुलिस मुख्य रूप से जिम्मदेदार है जो चालान के नाम पर तो नाके लगाकर रखती है, लेकिन जनता की जानमान की उनको कोई भी ख़बर नहीं है। उन्होंने आगे यह भी बताया की वारदात के तुरंत बाद पुलिस को हमारी और से लिखित कंप्लेंट देने के बावजदू शहर के बीचों बीच लगे सीसीटीवी कैमरे आज वारदात के दो दिन बीत जाने के बाद भी ना तो पुलिस कैमरों से कुछ खंगाल पाई है और ना ही चोरों को ढूंढ सकी है।

.

.