PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

BJP नेता को मिली धमकी, व्हॉट्सऐप कॉल पर बदमाश ने कहा राजनीति छोड़ दो नहीं तो मार देंगे,

haryana-jhajjar-bahadurgarh-bjp-leader-pankaj-jain-threat-in-bahadurgarh

.

.

PTB Political न्यूज़ हरियाणा : हरियाणा के बहादुरगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (‌BJP) के एक नेता को जान से मारने की धमकी मिली है। आरोपी ने नेता पर्सनल नंबर पर वॉट्सऐप कॉल कर धमकी दी है। धमकी देने वाले ने कहा कि अगर राजनीति से पीछे नहीं हटे तो मार देंगे। इसकी शिकायत मिलने के बाद बहादुरगढ़ थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।

.

.

बहादुरगढ़ के सेक्टर-6 में रहने वाले डॉ. पंकज जैन की फैक्ट्री है। इसके साथ BJP स्वच्छता अभियान के प्रदेश सहप्रमुख भी हैं। इसके साथ ही उनके पास स्वच्छता अभियान के सोनीपत जिला का प्रभार भी है। डॉ. जैन के मुताबिक, 8 जनवरी की रात वे घर पर ही थे। तभी उनके निजी नंबर पर एक अनजान नंबर से वॉट्सऐप पर कई बार कॉल आई। उन्होंने कॉल को रिसीव किया तो सामने से किसी अनजान शख्स ने उन्हें धमकी दी

.

.

कि अगर वे राजनीति से पीछे नहीं हटे तो जान से मार देंगे। डॉ. पंकज जैन ने इससे संबंधित शिकायत झज्जर एसपी को दी। एसपी के आदेश के बाद बहादुरगढ़ सेक्टर-6 थाना पुलिस ने डॉ. पंकज जैन की शिकायत पर धारा 506 के तहत FIR दर्ज कर ली है। पुलिस जिस नंबर से डॉ. पंकज जैन को कॉल की गई। उसकी जांच कर रही है। इस मामले को लेकर सेक्टर-6 थाना प्रभारी महेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने व्यस्त होने होने का हवाला देते हुए बाद में जानकारी शेयर करने की बात कही।

.

.

.