PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब में लोकसभा चुनाव को लेकर आप ने किया बड़ा एलान, 39 लोग किए शॉर्टलिस्ट, उम्मीदवार घोषित करने से पहले होंगे सर्वे,

punjab-cm-bhagwant-mann-lok-sabha-election-aap-supremo-arvind-kejriwal-india-alliance

.

PTB Political न्यूज़ चंडीगढ़ : इंडिया गठबंधन में शामिल आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस पंजाब में अलग-अलग चुनावी मैदान में उतरेंगे। इसके लिए आप ने तैयारी भी शुरू कर दी है। 13 लोकसभा सीटों पर अपने अच्छे उम्मीदवार उतारने का विचार किया जा रहा है। सूत्रों से पता चला है कि 13 सीटों के लिए 39 नेताओं के नाम शार्टलिस्ट भी किए गए हैं।

.

.

चुनाव से पहले गठबंधन न करने की बात को आप की हाईकमान ने स्वीकार कर लिया है। जल्दी ही इस बारे में अधिकारिक घोषणा होगी। हालांकि सीएम भगवंत मान पहले ही अलगचुनाव लड़ने के संकेत दे रहे हैं।वह साफ कहते हैं कि इस बार पंजाब में 13-0 से जीतेंगे। लोकसभा चुनाव में एक साथ न उतरने के पीछे कई वजह हैं। क्योंकि लोकसभा चुनाव के बाद पंजाब में निकाय और पंचायत चुनाव भी होने तय हैं।

.

.

अगर यह दोनों दल इकट्‌ठे चुनावी मैदान में जाते हैं, तो उसका असर उन पर पड़ सकता है। यह बात दोनों दलों को पता है। क्योंकि आप जहां पंजाब में सत्ता में है तो कांग्रेस विपक्षी दल है। अगर यह दोनों इकट्‌ठे हो जाते है तो विपक्षी दल इस मुद्दे को गंभीरता सये उठाएंगे। ऐसे में दोनों दल किसी भी तरह की चूक नहीं करना चाहते है।आप की भी दिल्ली में चुनाव को लेकर एक मीटिंग गत दिनों हो चुकी है। हालांकि कांग्रेस के कई सीनियर नेता भी चुनाव के बाद गठबंधन की बात पर राजी है।

.

.

परगट सिंह इस पर अपनी बात साफ कर चुके हैं। उन्होंने तो साफ किया था दोनों को इकट्‌ठे चुनावी मैदान में नहीं जाना चाहिए। पता चला है कि आम आदमी पार्टी ने प्रत्येक सीट से तीन मेंबरों को चुना है। अब इन उम्मीदवारों को लेकर पार्टी अपना सर्वे करवाएगी। साथ ही जो उम्मीदवार लोगों की पसंद पर उसे टिकट दी जाएगी। सूत्रों से पता चला है कि राज्य सरकार ने कुछ मंत्रियों सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को संसदीय चुनाव लड़ने के लिए कहा जा सकता है। साथ ही युवाओं और महिलाओं को चुनाव में महत्व दिया जाएगा।

.

.