PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

सुबह-सुबह मॉडल टाउन में स्थित स्कूल और प्रसिद्ध Immigration Overseas में इनकम टैक्स विभाग ने मारी रेड,

haryana-panipat-income-tax-department-raid-haryana-raj-overseas-bal-vikas-school-panipat

.

.

PTB Big न्यूज़ पानीपत : हरियाणा के पानीपत में बुधवार सुबह एकाएक इनकम टैक्स विभाग की टीम ने रेड़ की है। यहां टीम ने शहर के पाश एरिया मॉडल टाउन स्थित बाल विकास स्कूल और पुराना औद्योगिक क्षेत्र में स्थित राज ओवरसिज में दबिश दी है। अचानक टीमों के यहां पहुंचते ही हड़कंप की स्थिति बन गई। टीम ने यहां पहुंचते ही स्कूल और फैक्ट्री के सभी दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया है।

.

.

जिनकी छानबीन और पड़ताल शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ से पंजाब और चंडीगढ़ नंबर की कई गाड़ियों में सवार होकर टीम पानीपत सुबह करीब 7:30 बजे पहुंची। यहां टीम ने मॉडल टाउन स्थित बाल विकास स्कूल में और इंदिरा विहार कॉलोनी स्थित राज ओवरसिज में एक साथ दबिश दी। भीतर घुसते ही दोनों जगहों के क्लेरिकल विभाग को टीम ने अपने अंडर ले लिया।

.

.

बाल विकास स्कूल की दो ब्रांच है। जिसमें एक ब्रांच मॉडल टाउन में है। जबकि दूसरी ब्रांच गांव जाटल में है। बाल विकास स्कूल की मालकिन वसुंधरा नाथ है। जोकि मॉडल टाउन में ही रहती है। दोनों स्कूलों में 12वीं कक्षा तक के छात्र पढ़ते हैं। पानीपत ही नहीं, पूरे प्रदेश और देश में राज वूलन के नाम से फेमस है।

.

.

इसकी भी पानीपत में कई इंडस्ट्री है। जिसमें एक पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र की इंदिरा विहार कॉलोनी में है। जबकि दूसरी सेक्टर 25 में है। टीम ने इंदिरा विहार कॉलोनी स्थित इंडस्ट्री में पहुंचते ही सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया और गेट बंद कर दिए। इसके बाद यहां सभी दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है।

.