PTB News

Latest news
AAP कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को ED ने किया गिरफ्तार पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी बने CM व 5 मंत्रियों ने भी ली मंत्री पद की शपथ शानदार ताजपोशी के साथ शपथ लेंगे Vijay Thalapathy, सरकार बनाने का रास्ता हुआ साफ़, सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, मास्टर गुरबंता सिंह मार्ग में मातृ दिवस का आयोजन, मिस इंडिया नॉर्थ 2026 यशिका शर्मा का इनोसेंट हार्ट्स में भव्य स्वागत, पूर्व छात्रा की उपलब्धि पर गौर... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल द्वारा “कॉफी विद द स्टूडेंट काउंसिल 2026–27 का आयोजन, एचएमवी के एम.वोकेशनल (वेब टेक्नोलॉजी एंड मल्टीमीडिया) सेमेस्टर-III की छात्राओं ने बढ़ाया महाविद्यालय... जालंधर BJP नेताओं ने घेरा CP ऑफिस, CM के खिलाफ दी शिकायत ‘बड़ा-घोटाला’! 400 कारोबारियों के 3200 करोड़ किये ट्रांसफर, लाखों की लूट के बाद खुला काला राज, क्या! जीत कर भी हार गए Vijay Thalapathy, आखिर क्यों दे सकते हैं 108 विधायक इस्तीफा, गुणा-गणित के गहर...

शादी समारोह के दौरान DJ पर दूल्हे का जीजा पिस्तौल लेकर था नाच रहा, बाराती ने रोका तो मारी गोली, आरोपी हुआ फरार,

haryana-rewari-firing-wedding-ceremony-the-grooms-brother-in-law-was-dancing-with-a-pistol-when-stopped-shot-firing-big-crime-news

PTB Crime न्यूज़ हरियाणा : हरियाणा के रेवाड़ी में शादी समारोह में नाचने के दौरान हुए विवाद के कारण दूल्हे के जीजा ने एक शख्स को गोली मार दी। पैर में गोली लगने से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद रामपुरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। आरोपी व्यक्ति अभी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

.

.

मिली जानकारी के अनुसार, गांव बेरवाल में सोमवार रात गुरुग्राम के गांव बिलासपुर से बारात आई थी। बारात में दूल्हे का जीजा झज्जर के गांव हसनपुर निवासी देशराज हाथ में पिस्तौल लेकर डीजे के सामने नाच रहा था। इसी दौरान गांव बेरवाल निवासी नवल सिंह ने कोई हादसा होने का अंदेशा के चलते देशराज से पिस्तौल को अंदर रखने के लिए कहा।

.

.

आरोप है कि इसी बात पर देशराज को गुस्सा आ गया और उसने नवल सिंह पर गोली चला दी। नवल सिंह के दाएं पैर की जांघ में गोली लग गई और वह वहीं गिर पड़ा। गोली चलने की घटना के बाद शादी कार्यक्रम में हड़कंप मच गया और आरोपी वहां से फरार हो गया। सूचना के बाद रामपुरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।

.

.

घायल नवल सिंह को परिवार के लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी देशराज के खिलाफ हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

.

.

.

.

Latest News

Latest News