PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

पंजाब, किसानों ने फिर किया चक्का जाम, कहा मांग पूरी होने तक धरना रखने जारी,

punjab-fazilka-abohar-farmers-blocked-abohar-fazilka-road-big-news

PTB Big न्यूज़ अबोहर : पंजाब के अबोहर में कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (CCI) द्वारा करीब एक सप्ताह से नरमा की खरीद बंद किए जाने से रोषित किसान जत्थेबदियों ने आज सुबह अबोहर-फाजिलका रोड पर चक्का जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। इधर, इस चक्का जाम में किसानों के साथ-साथ आढ़तियों व मजदूरों ने भी उनका साथ देते हुए धरना लगाया। प्रशासन द्वारा किसानों को उठाने का प्रयास किया गया, लेकिन किसान मांग पूरी होने तक उठने को तैयार नहीं हुए।

.

.

जानकारी के अनुसार नानकसर गुरुद्वारा साहिब के निकट सुबह करीब 11 बजे किसान यूनियन नेता गुणवंत पंजाबा, बबल बुटर, अजय वधवा, गोल्डी मम्मूखेड़ा, सुभाष गोदारा के नेतृत्व में सैकड़ों किसान तथा आढ़ती एसोसिएशन प्रधान पियूष नागपाल के नेतृत्व में आढ़तियों ने चक्का जाम करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप था कि सरकारी खरीद एजेंसी CCI द्वारा समय से पहले ही नरमे की खरीद बंद कर दी गई है।

.

.

जिससे निजी व्यापारी किसानों से कम दामों पर नरमा खरीदकर उनको लूट रहे हैं, इसे बंद करवाते हुए सीसीआई की खरीद दोबारा से शुरू करवाई जाए। जब तक यह खरीद शुरू नहीं होती उनका धरना जारी रहेगा। इधर, NH पर चक्का जाम देखते हुए थाना नंबर 1 प्रभारी सुनील कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौजूद था, जिनके द्वारा दोनों ओर से यातायात सुधारने के लिए रूट को डायवर्ट करवाया गया, ताकि वाहन चालक परेशान न हों।

.

.

.

.

.

.

Latest News