PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

स्कूलों की फिर बड़ी छुटि्टयां, इस क्लास तक की कक्षाओं के लिए 27 जनवरी तक स्कूल रहेंगे बंद, शिक्षा मंत्री ने की घोषणा,

haryana-school-winter-vacation-new-order-extended-vacation-27th-january-education-minister-kanwarpal-gurjar

.

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : हरियाणा में फिर से स्कूलों की छुटि्टयां बढ़ा दी हैं। सूबे में पहली से 5वीं तक स्कूल 27 जनवरी तक बंद रहेंगे। हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने बताया कि लगातार बढ़ रही ठंड के चलते यह फैसला लिया गया है। इससे पहले ठंड को देखते हुए हरियाणा सरकार स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव कर चुकी है। स्कूलों को सुबह 9.30 बजे खोला जाएगा और दोपहर 3.30 तक ही पढ़ाई कराई जा सकेगी।

.

.

डबल शिफ्ट वाले स्कूलों का समय सुबह 7.55 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक किया गया है। वहीं दूसरी शिफ्ट में 12.40 बजे से क्लास शुरू होंगी और शाम 5.15 बजे तक इन्हें बंद करना होगा। हरियाणा में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए शिक्षा विभाग ने ये बदलाव किए हैं। कल श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सभी स्कूलों में छात्रों की छुट्‌टी की गई थी। हरियाणा में पूरे 22 दिन बाद स्कूल आज खुल गए हैं।

.

.

सरकार की ओर से 1 जनवरी से 15 जनवरी तक स्कूलों में विंटर वेकेशन की थी। इसके बाद ठंड को देखते हुए 5वीं क्लास तक स्कूलों में 20 जनवरी तक छुटि्टयां बढ़ा दी थीं। 21 को रविवार होने के कारण स्कूल बंद रहे, फिर 22 जनवरी को श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर स्कूलों में छात्रों की छुट्‌टी सरकार ने घोषित कर दी थी। इसके बाद अब आज यानी 23 जनवरी से स्कूल खुले हैं।

.

.

.