PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में EDकी रेड, 20 से अधिक स्थानों पर जारी सर्च ऑपरेशन, जान पूरा मामला,

himachal-pradesh-shimla-enforcement-directorate-raid-mohali-haryana-himachal-solan-haryana-shahri-vikas-pradhikaran-hsvp-earlier-huda-refund-scam

.

PTB Big न्यूज़ शिमला/चंडीगढ़/दिल्ली : भ्रष्ट्राचार से जुड़े मामले में केंद्रीय जांच ईडी (Himachal ED Raid) ने हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में कई जिलों मे रेड डाली है। जांच एंजेसी ईडी ने पंजाब, हरियाणा के डेढ़ दर्जन और हिमाचल के सोलन (Solan) जिले में रेड डाली है। जानकारी के अनुसार, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण विभाग से जुड़ा भ्रष्ट्राचार का यह मामला है,

.

.

जिसमें ईडी कार्रवाई कर रही है। सूत्र बताते हैं कि जांच एजेंसी ED ने डेढ़ दर्जन लोकेशन पर सर्च कर रही है। इसमें हरियाणा के चंडीगढ़, पंचकुला, मोहाली सहित अन्य इलाकों में सर्च ऑपरेशन कर ही है। सूत्र के मुताबिक करोड़ों रुपये के गलत तरीके से फर्जी रिफंड लेने का ये मामला है। साल 2015 से 2019 के बीच फर्जीवाड़े किया गया था। हरियाणा के कई रियल एस्टेट से जुड़ी कंपनी और अधिकारी मामले में रडार पर हैं।

.

.

उधर, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण विभाग से जुड़े भ्रष्ट्राचार मामले के तार हिमाचल से भी जुड़े हैं। सूत्र के मुताबिक हिमाचल के सोलन (Solan) और बद्दी (Baddi) लोकेशन में भी सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है। कई सरकारी अधिकारियों और कुछ सेवानिवृत अधिकारियों समेत प्राइवेट आरोपियों के लोकेशन पर ईडी की कार्रवाई जारी है।

.

.

जांच एजेंसी के सूत्र के मुताबिक, कई रियल एस्टेट कारोबारी अब जांच एजेंसी ईडी के रडार पर आ गए हैं। इनमें. सुनिल कुमार गर्ग, मनोज पाल सिंगला, कंपनी सर्टेन फ्यूजर सोल्युशन्स प्राइवेट लिमिटेड, फेबुलस फ्यूचर प्राइवेट लिमिटेड, यूनिसिटी कंस्ट्रक्शन्स, और कुछ अन्य अज्ञात सरकारी और प्राइवेट आरोपी शामिल हैं।

.

.