PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब के युवकों की गंदी करतूत, हिमाचल में की काॅलेज छात्रा के साथ लूटपाट, कार के साथ कई दूर तक घसीटा,

himachal-pardesh-mandi-punjabi-youth-dragged-girl-from-car-joginder-nagar

PTB Big न्यूज़ हिमाचल प्रदेश : हिमाचल प्रदेश में पंजाब युवकों द्वारा की जा रही हरकतों से अब पंजाब वासी भी शर्मिंदगी महसूस करने लगे हैं ओर दूसरी तरफ पंजाब के युवकों द्वारा हिमाचल प्रदेश में जाकर की जा रही गंदी हरकतों की वजह से हिमाचल वासी भी अब रोष में हैं। मामला पंजाब के युवकों द्वारा हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों की गई काॅलेज की छात्रा के साथ लूटपाट के बाद कार के साथ घसीटते हुए ले जाने से जुड़ा हुआ है।

.

.

मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश में मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे पर जोगिंदर नगर के ऐहजू के पास पंजाब की कार में सवार पंजाब के तीन शातिरों ने कॉलेज की युवती से उनके मोबाइल फोन, पर्स और चेन छीनने की कोशिश की। युवती के साथ हुई इस घटना में शातिर कार सवार युवक उसे अपने साथ कई फीट तक घसीटते हुए ले गए, जिससे कालेज छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई।

.

.

मिली जानकारी के अनुसार कॉलेज की छात्रा नेहा वर्मा (20 वर्ष) बीते दिन यानि शुक्रवार दोपहर 3 बजे के आसपास ऐहजू के पास बस का इंतजार कर रही थी, ताकि वह घर जा सकें। उस समय, छात्रा को अकेला पाकर बैजनाथ की ओर से एक कार आई, जोकि बिना नंबर की थी, जिसमें सवार एक युवक उसके साथ छीना छपटी करने लगा। कार सवार युवक पर्स और चेन छीनने में सफल नहीं हुआ,

.

.

क्योंकि छात्रा ने गले में बैग टांग रखा था, इसलिए शातिरों ने कार चला दी और छात्रा को 20 मीटर तक घसीटते हुए ले गए। जिसके बाद छात्रा सड़क पर गिर गई। फिर आरोपी कार लेकर जोगिंदर नगर की ओर चले गए। वहीं, घटना में छात्रा को गहरी चोट भी लगी है। सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे ने इन बदमाशों की हरकत कैद हो गई।

.

.

घटना के बाद शातिर पुलिस को चकमा देने के लिए बिना नंबर वाली कार में नंबर भी लगा चुके थे, लेकिन पुलिस ने गुम्मा में नाकाबंदी कर कार सहित तीनों युवकों को दबोच लिया। आरोपियों की पहचान अर्पित सिंह (20 वर्ष), सनमप्रीत सिंह (22 वर्ष) और कुलविंदर सिंह (21 वर्ष) के रूप में हुई है। ये तीनों आरोपी जिला मुक्तसर के निवासी बताए जा रहे हैं। फ़िलहाल अब इन सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है व आगे की करवाई की जा रही है।