PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

नेशनल हाईवे पर ट्रक में जा घुसी कार, पुलिस के 2 इंस्पेक्टरों की हुई दर्दनाक मौत,

haryana-sonipat-nh-44-road-accident-delhi-police-2-inspector-dinesh-beniwal-and-inspector-ranbir-singh-chahal-dies

.

PTB Accident न्यूज़ हरियाणा : हरियाणा के सोनीपत में नेशनल हाईवे-44 पर कुंडली के पास कार-ट्रक की टक्कर में दिल्ली पुलिस के 2 इंस्पेक्टरों की मौत हो गई। हादसा आगे जा रहे ट्रक के ड्राइवर के अचानक से ब्रेक लगाने पर हुआ। जिससे पीछे चल रही कार ट्रक के पीछे जा घुसी। ड्राइवर ट्रक को छोड़ कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं। इसके बाद हादसे की जांच की जा रही है।

.

.

इस हादसे में मरने वालों की पहचान इंस्पेक्टर दिनेश बेनीवाल व इंस्पेक्टर रणबीर सिंह चहल के तौर पर हुई है। बेनीवाल हैदरपुर नॉर्थ वेस्ट स्पेशल सेल और चहल आदर्श नगर थाने में तैनात थे। हादसे को लेकर पश्चिमी विहार दिल्ली के रहने वाले रामकुमार ने थाना कुंडली में FIR दर्ज कराई है। बेनीवाल झज्जर के गांव दादनपुर और रणबीर चहल नरवाना के जींद के रहने वाले थे।

.

haryana-sonipat-nh-44-road-accident-delhi-police-2-inspector-dinesh-beniwal-and-inspector-ranbir-singh-chahal-dies

.

दोनों इंस्पेक्टर रात के 11 बजे कुंडली से आगे प्याऊ मनियारी के पास पहुंचे थे, जहां हादसा हो गया। वेन्यू कार को दिनेश बेनीवाल चला रहा था। केंद्रीय वित्त मंत्रालय से रिटायर्ड रामकुमार ने पुलिस को बताया कि इंस्पेक्टर रणबीर सिंह चहल उसकी भतीजी का पति है। रणबीर सिह चहल व दिनेश बेनीवाल किसी काम से 8 जनवरी की शाम को दिल्ली से सोनीपत जा रहे थे।

.

.

थाना कुंडली के जांच अफसर एसआई कटार सिंह ने बताया कि ड्राइवर ट्रक काे लापरवाही से चला रहा था। शुरूआती जांच में पता चला कि ट्रक ड्राइवर के अचानक ब्रेक लगाने से ये हादसा हुआ है। पुलिस ने धारा 279, 304A IPC के तहत केस दर्ज कर लिया है। मृतक इंस्पेक्टरों के शवों के पोस्टमॉर्टम आज होगा।

.

.

.