PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

पंजाब के 520 युवाओं को आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बांटे नियुक्ति पत्र, युवाओं के चेहरों पर देखने को मिली मुस्कान,

punjab-government-give-appointment-letter-520-youth-today-ceremony-presided-over-chief-minister-bhagwant-maan

.

PTB Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 1 जनवरी को खरीदे गए थर्मल प्लांट के विरोध का जवाब दे दिया। सीएम मान ने कहा कि वे तो पंजाब के अन्य दो प्राइवेट प्लांट भी खरीदने के लिए तैयार बैठे हैं। जिस थर्मल प्लांट से उन्हें 7.05 रुपए में बिजली मिल रही थी, 1 जनवरी से उसी प्लांट से 4.5 रुपए में बिजली बन रही है।

.

.

गौरतलब है कि मंगलवार आज सीएम भगवंत मान सहकारिता विभाग में नियुक्त होने वाले 520 युवाओं को नियुक्ति पत्र देने के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर में पहुंचे थे। सीएम मान ने कहा कि पंजाब हमेशा नुकसान के विभागों को बेचता आया है। लेकिन पंजाब में AAP सरकार ने उलटी गंगा बहाई है।

.

घाटे में चल रहे प्राइवेट थर्मल प्लांट को पंजाब सरकार ने खरीदा है, जिसका विरोध हो रहा है। सीएम मान ने बताया कि साल 2015 से बंद झारखंड कोयले की खान को AAP सरकार ने खुलवाया। जहां से इतना कोयला निकलता है कि हमें कई बार माइनिंग रोकनी पड़ रही थी। इस माइन का नियम है कि यहां से निकलने वाला कोयला सिर्फ सरकारी थर्मल प्लांट में प्रयोग किया जा सकता है।

.

punjab-government-give-appointment-letter-520-youth-today-ceremony-presided-over-chief-minister-bhagwant-maan

.

लेकिन पंजाब के 5 में से सिर्फ दो थर्मल प्लांट ही सरकारी थी। पंजाब सरकार ने तीसरा खरीदा है, ताकि झारखंड से आने वाले कोयले को इसमें प्रयोग किया जाए। इससे लोगों को सस्ती बिजली मिल सके। हम तो अगले दो और थर्मल प्लांट भी खरीदना चाहते हैं। इनके साथ महंगे एग्रीमेंट हुए हैं, जिनकी जांच चल रही है। पंजाब में जब से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुआई वाली आप सरकार का दावा है कि अब तक के कार्यकाल में 40 हजार पदों पर युवाओं को नौकरी दी गई है।

.

.

वहीं, उनके कार्यकाल में हुई किसी भी भर्ती में कोई खामी सामने नहीं आई है। इसके साथ ही किसी भी भर्ती प्रक्रिया को कोर्ट में अभी तक चुनौती नहीं मिली है। आपको यह भी बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गत कुछ दिनों से राज्य से बाहर थे। इस दौरान जहां वह आंध्र प्रदेश गए थे। वहीं उन्होंने गुजरात में एक रैली में हिस्सा लिया था। वहीं, अब वह दोबारा से राज्य में सक्रिय हो जाएंगे। वहीं, इसके बाद वह विभिन्न विभागों के अधिकारियों से मीटिंग करेंगे।

.

.