PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

Anant Ambani के जन्मदिन पर देहरा में स्थित मां बगलामुखी मंदिर में करवाया गया हवन, रुद्राभिषेक व कांगड़ी धाम भंडारा

Havan was performed at the Maa Baglamukhi Temple in Dehra on Anant Ambani birthday

PTB News “धार्मिक” / देहरा : रिलायंस के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर Anant Ambani के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर, बनखंडी देहरा में भव्य धार्मिक आयोजन किए गए। उनकी दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना के लिए मंदिर परिसर में हवन-पूजन और विशेष अनुष्ठान संपन्न हुए। मंदिर के गर्भगृह में मंत्रोच्चारण के साथ पुजारी दिनेश रत्न व अन्य ब्राह्मणों ने विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। सुबह 11 बजे मां बगलामुखी को भोग अर्पित किया गया।

.

.

इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे में पारंपरिक कांगड़ी धाम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसी दौरान शिव मंदिर में रुद्राभिषेक भी किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण और अधिक भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर एक महत्वपूर्ण पहल के तहत Anant Ambani द्वारा नवग्रह मंदिर के निर्माण कार्य की भी शुरुआत करवाई गई, जिससे आने वाले समय में श्रद्धालुओं को और अधिक धार्मिक सुविधाएं मिलेंगी।

.

.

मंदिर के पुजारी आचार्य दिनेश रत्न ने बताया कि Anant Ambani के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर विशेष हवन अनुष्ठान और पूजा-अर्चना संपन्न की गई। उन्होंने कहा कि अनंत अंबानी द्वारा मंदिर के लिए दिए जा रहे सहयोग के लिए वे आभार व्यक्त करते हैं। आचार्य दिनेश रत्न ने यह भी बताया कि उनके सहयोग से मंदिर परिसर में नवग्रह मंदिर का निर्माण किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को विशेष लाभ मिलेगा।

.

यह भी पढ़ें : सुबह की सैर पर निकले वकील की गो/ली मारकर हत्या, पीछा करने पर बंदू/क दिखाकर लोगों को धमकाया

.

मां बगलामुखी मंदिर, बनखंडी देहरा हिमाचल प्रदेश के प्रमुख सिद्धपीठों में से एक है। यह मंदिर शक्ति की दस महाविद्याओं में से एक देवी बगलामुखी को समर्पित है, जिन्हें शत्रुओं पर विजय और संकटों से रक्षा करने वाली देवी माना जाता है। मान्यता है कि यहां किए गए हवन और पूजा-अर्चना विशेष फलदायी होते हैं, जिसके चलते देशभर से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। कई बड़ी हस्तियों के साथ देश के राष्ट्रपति भी यहां यज्ञनुष्ठान करवा चुके हैं।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर के सांसद ने किया दूध माफिया के काळा कारोबार का पर्दाफाश

.