PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

वाह क्या बात है! जालंधर देहात पुलिस का कारनामा हुआ एक्सपोज, CCTV में दिखा नीला ड्रम, SSP ने लिया एक्शन,

Jalandhar Rural Police Misconduct Goes Viral on CCTV SSP Suspends Three Policeman

PTB Big Breaking न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते शाहकोट में पुलिस का ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम का एक CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली के ऊपर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। इस CCTV फुटेज में साफ देखा जा रहा है की किस तरह से देहात पुलिस के मुलाजिम अपनी प्राइवेट गाड़ी की डिक्की में से एक नीला ड्रम निकलते हैं और फिर घर से भारी शराब बरामदगी दिखा देते हैं।

.

यही नहीं इसके बाद पुलिस शाहकोट थाने में 9 अप्रैल को FIR नंबर-90 दर्ज करती है। FIR में पुलिस का दावा है कि उसने गांव दौलतपुर ढड्डा निवासी अकरम के घर से 35 लीटर लाहन (देसी शराब) बरामद की है। पुलिस और एक्साइज टीम ने दावा किया कि लाहन तूड़ी वाले कमरे में नीले ड्रम में मिली। हालांकि CCTV फुटेज में पुलिस गाड़ी की डिग्गी से नीला ड्रम निकालते हुए दिखती है। CCTV फुटेज में गांव दौलतपुर ढड्डा की गली में पहले सफेद रंग की XUV आती है।

.

.

इसमें से 3 लोग निकलते हैं। इसके बाद दूसरी तरफ से पुलिस पार्टी आती है और काला गेट लगे एक घर में एंटर करती है। इसके बाद गाड़ी की डिक्की को खोला जाता है और नीला ड्रम उतार लिया जाता है। ड्रम को 2 लोग उठा रहे थे। रेड में 7 पुलिसवाले कैमरे में कैद हुए हैं। 4 वर्दी में, 3 साधारण कपड़ों में थे। पुलिस ने लाहन की खेप पकड़ने की बाकायदा वीडियोग्राफी भी करवाई और ड्रम सील कर ले गए। सूत्रों का कहना है कि घर में कोई नहीं था।

.

सीसीटीवी में दिख रहा है कि घर के अंदर से कोई भी बाहर नहीं आता है। घर का गेट भी अंदर से खुला होता है। पुलिस आते ही गेट खटखटाती नहीं है और सीधे अंदर चली जाती है। घटना के 2 दिन बाद भी अकरम घर पर नहीं मिला। घर में जाकर जब परिवार से घटना के बाद पूछा गया तो सब सहमे दिखाई दिए और पुलिस के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। गांव वालों के मुताबिक अकरम मजदूर है और सियासी वर्कर भी है।

.

यह भी पढ़ें : सुबह की सैर पर निकले वकील की गो/ली मारकर हत्या, पीछा करने पर बंदू/क दिखाकर लोगों को धमकाया

उस पर दो केस दर्ज थे। एक मारपीट का। दूसरा- धार्मिक भावना से जुड़ा। पुलिस को किसने क्या सूचना दी थी ये तो पुलिस ही बता सकती है। इस संबंध में DIG नवीन सिंगला ने कहा कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस विवादो में घिर गई। जिसके बाद मामले को लेकर एसएसपी हरविदंर सिंह विर्क ने एक्शन लेते हुए सख्त कार्रवाई की है।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर के सांसद ने किया दूध माफिया के काळा कारोबार का पर्दाफाश

.

एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने कहा कि 9 अप्रैल को एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसमें रिकार्ड के अनुसार अकरम नामक दोषी से 35 लीटर लाहन बरामद की गई थी। वहीं इस मामले के बाद सोशल मीडिया पर एक Video Viral हुई, जिसमें देखा गया कि गाड़ी दोषी के घर के बाहर रूकती है और ड्रम लेकर अंदर जाते हुए दिखाई दिए, जिसके बाद ड्रम लेकर पुलिस बाहर आती दिखाई दी।

.

इस मामले की जांच DSP द्वारा की गई तो पता चला कि पुलिस रिकवरी के लिए ड्रम के कंटेनर का इंतजाम पुलिस द्वारा किया गया था। वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बार निष्पक्ष जांच की गई। जिसके बाद थाना शाहकोट के इंस्पेक्टर एसएचओ बलविंदर सिंह और एएसआई सुखविंदर सिंह और महिला कांस्टेबल हैवनप्रीत कौर को लाइन हाजिर कर दिया गया है।