PTB News

Latest news
Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब

स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

Heartfelt Tribute Paid at the Prayer Meeting in Memory of Late Mrs. Manorama Mayor

PTB News “शिक्षा” : इनोसेंट हार्ट्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के संचालक डॉ. चंदर बौरी की सास, इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप एवं बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (कॉलेजेस एवं फाइनेंस) श्रीमती आराधना बौरी तथा प्रख्यात उद्योगपति श्री अमित मेयर की माता स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निधन पर उनके निमित्त रखी गई प्रार्थना सभा में गहरा शोक व्यक्त किया गया।

metaslider id=”7630″].

.

स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर धार्मिक एवं सामाजिक मूल्यों में गहरी आस्था रखने वाली एक प्रेरणादायी व्यक्तित्व थीं। उन्होंने अपने जीवनकाल में समाज सेवा, मानवीय मूल्यों के संवर्धन तथा सामाजिक उत्थान के कार्यों में सदैव सक्रिय भूमिका निभाई। उनकी सादगी, उदारता और सेवा-भावना सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत रही है। श्रीमती मनोरमा मायर अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार छोड़कर गई हैं जो कि उनके पदचिन्हों पर चलते हुए सदैव समाज के प्रति योगदान में समर्पित रहेगा।

.

.

उनकी प्रेयर मीट के अवसर पर समाज के हर वर्ग, अधिवक्ता विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के अध्यक्ष डॉ. अनूप बौरी, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अकादमिक्स श्रीमती शैली बौरी, डॉ रोहन, डॉक्टर पलक गुप्ता बौरी ,प्रबंधन के वरिष्ठ सदस्यों तथा समूह स्टाफ ने इस अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और मेयर परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

.

.

इस दौरान उन्होंने मेयर परिवार एवं पारिवारिक सदस्य श्री प्रदीप खोसला के साथ इस अपूरणीय क्षति पर अपना दुःख साझा किया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर द्वारा समाज की प्रगति, सेवा एवं मानवीय मूल्यों के लिए किए गए कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे तथा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।

.

.