PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास,

HMV Continues Its Century-long Legacy of Excellence with 29 Gold Medals at Guru Nanak Dev University Convocation-2026

PTB News “शिक्षा” : राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों, हृ्र्रष्ट ्र++ मान्यता, शीर्ष राष्ट्रीय रैंकिंग, कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का गौरव, नवाचार, कौशल विकास, खेल, शोध तथा सामुदायिक सेवा के क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करने वाला हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर (एचएमवी) अपनी शताब्दी पुरानी गौरवशाली परंपरा को निरंतर आगे बढ़ा रहा है। इसी क्रम में महाविद्यालय ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम करते हुए 12 जुलाई, 2026 को आयोजित गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर के वार्षिक दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर अकादमिक उत्कृष्टता की नई मिसाल कायम की।

metaslider id=”7630″].

.

यह गौरवपूर्ण उपलब्धि महाविद्यालय की शताब्दी यात्रा में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ते हुए विश्वविद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा मेधावी छात्राओं के निर्माण की समृद्ध परंपरा को पुन: स्थापित करती है। स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली छात्राओं में खुशी कुमारी, जैसनूर कौर, मानचल, तान्या सूरी, नीरू शर्मा, ऋतिका, रिया शर्मा, कोमल, इशा अरोड़ा, सहजदीप सैनी, भाव्या जैन, श्वेता, रिया भसीन, तान्या सेठी, अमृता, मनप्रीत कौर, सना, स्मृद्धि जैन, अर्शदीप कौर, तनिशा, जसलीन कौर, शामली शर्मा, जाह्नवी महाजन, सुजैनप्रीत कौर, रमनप्रीत कौर, आदिति, साहिबप्रीत कौर, रजनी रानी तथा लवलीन कौर शामिल हैं।

.

.

इन छात्राओं ने बी.ए. (ऑनर्स), बी.बी.ए., बी.एससी. (सूचना प्रौद्योगिकी), बी.सी.ए., बी.एससी. (जैव प्रौद्योगिकी), बी.कॉम., बी.डिज़ाइन (मल्टीमीडिया), बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एवं सूचना विज्ञान, बी.पी.ई.एस., एम.एस.सी. (जैव सूचना विज्ञान), एम.एससी. (वनस्पति विज्ञान), एम.ए. (राजनीति विज्ञान), एम.एससी. (सूचना प्रौद्योगिकी) तथा एम.एससी. (भौतिकी) जैसे विभिन्न पाठ्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह गौरव अर्जित किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला ने इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी स्वर्ण पदक विजेता छात्राओं को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में प्राप्त ये स्वर्ण पदक महाविद्यालय के शताब्दी वर्ष की सबसे गौरवपूर्ण उपलब्धियों में से एक हैं।

.

.

यह सफलता छात्राओं की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा महाविद्यालय के सशक्त शैक्षणिक वातावरण का सामूहिक परिणाम है। डॉ. खोसला ने कहा कि हंसराज महिला महाविद्यालय सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध एवं नवाचार, कौशल विकास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा देकर छात्राओं की प्रतिभा को उत्कृष्टता में परिवर्तित करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने छात्राओं के अभिभावकों एवं शिक्षकों को भी इस सफलता के लिए बधाई देते हुए उनके सहयोग और मार्गदर्शन की सराहना की तथा विश्वास व्यक्त किया कि ये स्वर्ण पदक विजेता छात्राएँ भविष्य में भी ज्ञान, ईमानदारी और सेवा के मूल्यों का पालन करते हुए समाज एवं राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

.

.