PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

सोना-चांदी में आई भारी गिरावट, एक झटके में औंधे मुंह गिरे दाम,

Heavy fall in gold and silver, prices fell upside down in a shock

.

PTB Business News नई दिल्ली : सर्राफा बाजार में सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे ग्राहकों के लिए एक बेहद बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। बीते सप्ताह दोनों कीमती धातुओं के दाम में जो जोरदार तेजी देखने को मिल रही थी, उस पर हफ्ते के पहले ही कारोबारी दिन अचानक ब्रेक लग गया है। सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर वायदा कारोबार शुरू होते ही सोना और चांदी धड़ाम से नीचे आ गिरे। एक ही झटके में चांदी की कीमतों में 5000 रुपये से ज्यादा की भारी गिरावट दर्ज की गई।

.

.

इस ताजा गिरावट के बाद अब चांदी अपने उच्चतम स्तर (लाइफ टाइम हाई) से 1.87 लाख रुपये से ज्यादा सस्ती हो चुकी है, जबकि सोने के भाव में भी तगड़ी कमी आई है। एमसीएक्स पर सोमवार को कारोबार की शुरुआत होते ही बाजार में भारी उथल-पुथल देखने को मिली। 5 मई की एक्सपायरी वाली चांदी का भाव बीते शुक्रवार को 2,57,142 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था, लेकिन सोमवार सुबह खुलते ही यह धड़ाम होकर 2,51,785 रुपये पर आ गया। इस हिसाब से बाजार खुलते ही चांदी सीधे 5,357 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई।

.

अगर चांदी के सर्वकालिक उच्च स्तर से इस गिरावट की तुलना करें, तो यह अब 1,87,552 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती मिल रही है। गौरतलब है कि इसी साल जनवरी महीने में चांदी का वायदा भाव पहली बार 4 लाख रुपये के पार निकला था और 4,39,337 रुपये प्रति किलो का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया था। चांदी की ही तर्ज पर एमसीएक्स पर सोने की कीमतों में भी सोमवार को बड़ी गिरावट हावी रही। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट अपने पिछले कारोबारी बंद के मुकाबले ओपनिंग के साथ ही 1780 रुपये कम हो गया।

.

पिछले शुक्रवार को 5 जून की एक्सपायरी वाले वायदा सोने का भाव 1,54,609 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जो सोमवार को औंधे मुंह गिरकर 1,52,829 रुपये पर आ गया। इस बड़ी गिरावट के साथ अब सोना अपने लाइफ टाइम हाई लेवल 2,02,984 रुपये से सीधे 50,155 रुपये सस्ता मिल रहा है। शादी-ब्याह के सीजन में ग्राहकों के लिए यह किसी बड़े सुनहरे मौके से कम नहीं है।

.

.