PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

जालंधर, स्कूल बस ने 4 वर्षीय बच्ची को कुचला, ​​​​​​​पिछले टायर की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत, हाईवे को किया परिजनों ने जाम,

punjab-jalandhar-adampur-sd-public-school-bus-crushed-4-year-old-girl-dead-big-sad-news

PTB Sad न्यूज़ जालंधर : जालंधर जिले के अधीन डपटे आदमपुर से अलावलपुर की ओर जाती सड़क पर स्थित एसडी पब्लिक स्कूल में एक 4 साल की बच्ची की बस की चपेट में आने से दर्दनाक मौत जाने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। बच्ची स्कूल की ही बस के पिछले टायर के नीचे आ गई। मृतक बच्ची की पहचान किरत पुत्री इंदरजीत सिंह के रूप में हुई है। जिसके शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर में भेज दिया है।

.

यह आज यानि सोमवार की सुबह के समय हुई। जिसके बाद मौके पर तुरंत थाना आदमपुर की पुलिस पहुंच गई थी। मामले में पुलिस ने पारिवारिक सदस्यों के बयान दर्ज कर लिए हैं। बच्ची एसडी पब्लिक स्कूल आदमपुर (SD Public School Adampur) में यूकेजी की स्टूडेंट थी। वह अपने पिता इंदरजीत सिंह की लाडली थी और आदमपुर के जोहलां के पास स्थित उदेसियां गांव के रहने वाले परिवार की बेटी थी।

.

.

पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और बस की कब्जे में ली है। जानकारी के मुताबिक किरत रोज की तरह सुबह स्कूल बस से स्कूल पहुंची थी। जब बस स्कूल के गेट के पास रुकी, तो बच्ची को बस से उतारा गया। इसी दौरान वह बस के पिछले टायर के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ड्राइवर बच्ची के उतरने के बाद गाड़ी आगे बढ़ाया और बच्ची को देख नहीं पाया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना आदमपुर की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। पुलिस का कहना है कि स्कूल और बस स्टाफ की लापरवाही के सभी पहलुओं की जांच की जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आपको यह भी बता दें कि गुस्से में आए पारिवारिक सदस्यों द्वारा

.

.

जालंधर होशियारपुर हाईवे आदमपुर के पास से जाम कर दिया गया। जिससे आसपास और हाईवे पर भारी जाम लग गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह पारिवारिक सदस्यों को मनाना शुरू कर दिया है। पुलिस के मुताबिक उक्त मामले में जल्द स्कूल के अंदर लगे सीसीटीवी कब्जे में लिए जाएंगे। ड्राइवर का मेडिकल करवाया जाएगा, अगर ड्राइवर ने नशा किया हुआ, तो इस पर कार्रवाई करेगी। स्कूल में करीब 300 से ज्यादा बच्चा पढ़ता है।

.