PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

हाई कोर्ट ने हरियाणा सरकार से मांगा जवाब, कुरुक्षेत्र पुलिस के हस्तक्षेप पर जताई आपत्ति,

High Court seeks reply from Haryana Government objected to the intervention of Kurukshetra Police

PTB Big News चंडीगढ़ : भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की दिल्ली में पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तारी पर दिल्ली से पंजाब तक सियासत गरमा गई है। बग्गा को पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर मोहाली लाते समय कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा रोकने के खिलाफ पंजाब पुलिस ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में अर्जी दायर की है। अर्जी पर हाई कोर्ट के जस्टिस ललित बत्रा ने हरियाणा सरकार को चार बजे तक जवाब दायर करने का आदेश दिया है।

पंजाब पुलिस ने शुक्रवार तड़के तजिंदर पाल सिंह बग्गा को उनके दिल्ली स्थित आवास से गिरफ्तार किया था। मामले में दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस के खिलाफ बग्गा के अपहरण का मामला दर्ज किया है। इस बीच, मोहाली के एसएसपी विवेक शील सोनी ने कहा कि तजिंदर पाल सिंह बग्गा का अपहरण नहीं किया गया है, बल्कि उसे कानून के तहत ही गिरफ्तार किया गया है।

मोहाली पुलिस ने कहा कि कुरुक्षेत्र पुलिस मामले में बेवजह दखलंदाजी न करे। कहा कि बग्गा की गिरफ्तारी की बकायदा वीडियोग्राफी भी की गई है। बग्गा को मोहाली लाने से पहले दिल्ली की पुलिस को इसकी सूचना भी दी गई थी। इस बीच, दिल्ली पुलिस की टीम बग्गा को दिल्ली लेकर चली गई है।