PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस के DSP समेत 4 पुलिस कर्मचारियों को लिया हिरासत में, पंजाब पुलिस पर दिल्ली में 2 केस दर्ज,

Delhi Police detained 4 police employees including DSP of Punjab Police

PTB Big News चंडीगढ़ : दिल्ली में पंजाब पुलिस पर 2 केस दर्ज हुए हैं। इनमें पहला केस भाजपा नेता तजिंदर बग्गा की किडनैपिंग और दूसरा उनके पिता से मारपीट के मामले में दर्ज हुआ है। दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस के DSP समेत 4 पुलिस कर्मचारियों को हिरासत में ले रखा है। पंजाब सरकार ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में भी इसकी जानकारी दी है।

पंजाब पुलिस के वकील आरके राठौर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि मारपीट का केस तजिंदर बग्गा के पिता प्रितपाल सिंह बग्गा की शिकायत पर दर्ज किया गया है। इसके बाद 4 पुलिसकर्मियों को दिल्ली के जनकपुरी पुलिस थाने में रखा गया है।मोहाली के DSP सुखनाज सिंह का कहना है कि तजिंदर बग्गा को 5 बार ऑन रिकॉर्ड नोटिस भेजकर जांच जॉइन करने को कहा था। हर बार यह टाल रहे थे।

कोर्ट के आदेश के हिसाब से हमने पहले बग्गा को नोटिस दिया था। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। इस बारे में दिल्ली पुलिस के SHO को भी सूचना दी थी। गिरफ्तारी के लिए जब एक पार्टी बग्गा के घर पहुंची तो उसके बराबर दूसरी पार्टी पुलिस थाने पहुंची थी। इसके अलावा कंट्रोल रूम में भी सूचना दी थी। इसकी रिकॉर्डिंग भी हमारे पास मौजूद है। गिरफ्तारी की प्रक्रिया की हमने वीडियोग्राफी करवाई है।