PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब, अब पियक्कड़ों की लगेगी मौज, आधी रात तक बिकेगी शराब, इन कारोबारियों को होगा बड़ा फायदा,

punjab-ludhiana-dcp-headquarters-snehdeep-sharma-new-order-liquor-will-be-sold-hotal-and-bar-till-midnight-2-pm

.

.

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : लुधियाना में अब होटल और बार रात 2 बजे तक खुले रहेंगे। निर्धारित नियमों का पालन करने वाले होटलों और बार के लिए यह समय सीमा प्रातः 3 बजे तक भी बढ़ाई जा सकती है। इस संबंध में लिखित आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। लुधियाना के डीसीपी (मुख्यालय) स्नेहदीप शर्मा द्वारा जारी आदेशों में सभी रेस्तरां, होटल और बार को कुछ शर्तों के साथ खुले रहने की समय सीमा तय की गई है। आदेशों के अनुसार, L-3, L-4 और L-5 लाइसेंस न रखने वाले रेस्तरां और

.

.

बार सुबह 2 बजे तक खुले रहेंगे। इसी प्रकार L-3, L-4, L-5 आबकारी लाइसेंस वाले होटल एवं बार रात्रि 2 बजे तक खुले रहेंगे जबकि इस समय सीमा को सुबह 3 बजे तक बढ़ाया जा सकता है। उक्त समय सीमा आदेश अगले 2 महीने तक लागू रहेंगे। आपको बता दें कि महानगर में मौजूद रेस्तरां और ढाबों का समय 12 बजे तक था लेकिन, अब पुलिस कमिश्नर ने आदेश जारी कर इस समय को बढ़ा दिया है। इस आदेश में कर्मचारियों और आम जनता, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा पर भी जोर दिया गया है।

.

punjab-ludhiana-dcp-headquarters-snehdeep-sharma-new-order-liquor-will-be-sold-hotal-and-bar-till-midnight-2-pm

.

पंजाब दुकानें एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठान अधिनियम और 15 जुलाई, 2024 की अधिसूचना के अनुसार, रात 10.00 बजे के बाद खुलने वाले प्रतिष्ठानों को महिला कर्मचारियों के लिए अलग लॉकर, शौचालय और सुरक्षा प्रदान करनी होगी। महिलाएं बिना लिखित सहमति के रात 8 बजे के बाद काम नहीं कर सकतीं तथा उनके लिए घर तक सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इन प्रतिष्ठानों में बाल एवं किशोर श्रम (निषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 को भी लागू किया जाना चाहिए।

.