PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

सस्ती हुई बिजली, आम जनता सहित उद्योग जगत को मिली बड़ी राहत,

himachal-government-gave-a-big-relief-to-the-common-people-and-the-industry-electricity-became-cheaper

.

.

PTB Big न्यूज़ शिमला : हिमाचल प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने आम जनता को बड़ी राहत बख्शी है। साथ ही उद्योग जगत के लिए भी राहत को पैगाम भेजा है। विद्युत नियामक आयोग ने बिजली उपभोक्ताओं को राहत का ऐलान करते हुए बिजली टैरिफ में कमी करने की बात कही है। यानी कि अब घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को कम बिजली बिल आएगा।

.

.

जानकारी के अनुसार सरकार ने बिजली टैरिफ में 15 से 35 पैसे प्रति यूनिट की कमी का ऐलान किया है। अब 6 रुपए 25 पैसे की जगह 5 रुपए 90 पैसे प्रति यूनिट बिजली जनता को मिलेगी। इसी के साथ कामर्शियल और उद्योग जगत को भी राहत देते ही प्रति यूनिट 20 पैसे कम करने का फैसला लिया है।

.

.

फैसले पर गौर करें तो जो बिजली उपभोक्ता 300 यूनिट से कम बिजली खर्च करेंगे, उन्हें 15 पैसे की राहत मिलेगी और इससे ज्यादा बिजली खर्च करने पर 35 पैसे प्रति यूनिट की राहत मिलेगी। हालांकि अभी सरकार की सबसिडी पर क्या फैसला लेती है, इसका इंतजार करना होगा। खैर, सरकार के इस फैसले से जनता को हल्की राहत जरूर मिलेगी।

.