PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

हिमाचल सरकार का सख्त फरमान, गर्मियों की छुट्टियों में हिमाचल घूमने के लिए आने वाले वाहन चालकों के लिए,

himachal-governments-strict-order-for-drivers-going-to-himachal-during-summer-vacations

.

.

PTB Big न्यूज़ शिमला : हिमाचल प्रदेश से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां की प्रदेश सरकार ने हिमाचल में घूमने आने वाले वाहन चालकों को सख्त निर्देश जारी किये हैं। दरअसल, हिमाचल में बाहरी राज्यों से लोग गर्मियों की छुट्टियों में घूमने के लिए आते हैं, ऐसे में हिमाचल सरकार ने नए आदेश जारी कर सभी वाहन चालकों को डस्ट बिन साथ में रखने को कहा है, ऐसा नहीं करने पर वाहन चालकों को भारी जुर्माना लगेगा।

.

himachal-governments-strict-order-for-drivers-going-to-himachal-during-summer-vacations

.

हिमाचल सरकार द्वारा इन जारी आदेशों के अनुसार 29 अप्रेल से टैक्सी चालकों, सार्वजिनक और निजी परिवहन वाहनों मे कार डस्ट बिन अनिवार्य होंगे, अगर आपके वाहन में उक्त डस्ट बिन नहीं हैं तो 10,000 रुपए का जुर्माना और कचरा फैंकने पर 1500 रुपए का जुर्माना लगेगा, यह नियम राज्य भर में लागू होगा। ऐसे में आप हिमाचल दाखिल होने से पहले अपनी गाड़ियों में उक्त व्यवस्था कर लें नहीं तो आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है।

.

himachal-governments-strict-order-for-drivers-going-to-himachal-during-summer-vacations

.

साथ ही हिमाचल सरकार ने 500 मिलीलीटर से कम साइज की प्लास्टिक की बोतलों पर भी बैन लगा दिया है। सरकार ने 1 जून से सभी सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों और अन्य संस्थाओं द्वारा आयोजित होने वाली बैठकों, सम्मेलनों और कार्यक्रमों में 500 मिलीलीटकर से कम की प्लास्टिक पानी की बोतल के उपयोग पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी है। बता दें कि सरकार का उक्त फैसला लोगों की लापरवाही और पहाड़ों की प्राकतिक सुंदरता ना खराब होने के लिए लिया गया है, तांकि पर्यटन स्थलों पर टूरिस्ट गंदगी ना फैलाएं।

.