PTB News

Latest news
पंजाब के मंत्री के करीबी 3 दोस्तों की हुई सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौ/त ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਧੂਮ-ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਧੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ, जीएनए यूनिवर्सिटी ने पीजी ओरिएंटेशन 2026 का आयोजन किया; लाहौरी ज़ीरा के संस्थापक ने छात्रों को बड़ा ... एचएमवी में महिला सशक्तिकरण की भावना के साथ ‘तियां धियां नाल’ उत्सव का आयोजन किया गया, प्रेम चंद मारकंडा एसडी कॉलेज फॉर वूमेन में हिंदी साहित्य धारा की ओर से बीए तथा बीएड के विद्यार्थियों... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के परिणामों में शानदार प्रदर्... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया एंटी-रैगिंग सप्ताह, एम्स बिलासपुर के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री जालंधर में हुआ डबल मर्डर, बेटे ने ही कर दिया पिता और पत्नी का बेरहमीं से कत्ल, इलाके में दहशत का माह... Punjab : राशन कार्ड बनवाने वालों के लिए बड़ी मुसीबत, लोग हुए परेशान

दिल्ली की CM से मिलने पहुंचे बीजेपी नेता अमित तनेजा व ह्रितिक धुन्ना, ट्रिपल इंजन सरकार बनने पर दी बधाई,

senior-bjp-leader-amit-taneja-and-businessman-hrithik-dhunna-met-delhi-cm-rekha-gupta-and-congratulated-her-on-the-formation-of-the-triple-engine-government

PTB Big Political न्यूज़ दिल्ली : भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य एवं मीडिया पेनालिस्ट अमित तनेजा व कारोबारी ह्रितिक धुन्ना ने बीते दिन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। आपको यह भी बता दें कि अमित तनेजा दिल्ली विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री की सीट शालीमार बाग में लगभग 45 दिन तक प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत रहे थे।

.

.

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को भी देश में महिला सशक्तिकरण को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए आभार व्यक्त किया। इस मुलाकात के दौरान तनेजा ने कहा कि रेखा गुप्ता का मुख्यमंत्री बनना महिलाओं के बढ़ते सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता का उदाहरण है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में दिल्ली विकास और सुशासन के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।

.

तनेजा ने प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की सराहना करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में देशभर में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए जा रहे हैं। उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक समेत अन्य योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार की ये पहल आधी आबादी को सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही हैं।

.

.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली के मेयर पद पर दो साल बाद भारतीय जनता पार्टी की वापसी हो गई है। भाजपा के राजा इकबाल सिंह दिल्ली के नए मेयर बन गए हैं। आपको यह भी बता दें कि शुक्रवार 25 अप्रैल को दिल्ली में मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए वोटिंग हुई है। मेयर के पद पर राजा इकबाल सिंह विजयी हुए।

.

वहीं, डिप्टी मेयर के पद पर भी भाजपा के जय भगवान यादव की जीत हो गई है। अमित तनेजा ने इस जीत पर मुख्यमंत्री को बधाई दी एवं दावा किया कि भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार भ्रष्टाचार को खत्म करेगी और बीते दो वर्षों से रुके हुए सभी कार्यों को पूरा करेगी। वहीं करोबारी ह्रितिक धुन्ना ने जहां मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बधाई दी वहीं उनके नेतृत्व में दिल्ली का उच्च स्तर पर विकास होगा ऐसी कामना भी की।

.