PTB News

Latest news
ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਕਾਲਾ ਬੱਕਰਾ ਵਿਖੇ ਜਗੀਰਦਾਰ ਬਖਸ਼ੀਸ਼ ਸਿੰਘ ਵੜੈਚ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸਮਾਗਮ, एच.एम.वी की छात्रा ने एम.एस.सी. केमिस्ट्री में यूनिवर्सिटी में टॉप किया, इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा 'प्रतिभा मंच' टैलेंट हंट – 2026 का सफल आयोजन, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने क्रिएटिविटी, सस्टेनेबिलिटी और एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा द... जोनल खेलों में सेंट सोल्जर ग्रुप के विद्यार्थियों ने चमकाया नाम, पुलिस कमिश्नर के ट्रांसफर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने लगाए पंजाब सरकार पर गंभीर आर... Himachal : चंबा जिले में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी बस, 7 लोगों की मौत; 11 घायल Jalandhar : कार अनियंत्रित होकर कैंटर से टकराई, 3 युवकों की मौत, 2 के शव कार में फंसे GNA University में FANUC सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के अंतर्गत पंजाब की पहली रोबोटिक सिस्टम इंटीग्रेशन लैब क... पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना के मुख्य आतिथ्य में रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के NSS विंग द्वारा...

हिमाचल की एक व पंजाब की दो बेटियों ने देश का नाम किया रोशन, हिमाचल CM ने किया बड़ा ऐलान, अन्य राज्यों की बेटियों की भी की प्रशंसा,

himachal-pardesh-government-will-give-rs-1-crore-to-fast-bowler-cricketer-renuka-thakur-chief-minister-sukhu-announced

PTB News “Sports” शिमला : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया है। इस जीत पर महिला खिलाडिय़ों पर इनामों की बरसात हो रही है। BCCI ने जहां टीम को 51 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है, वहीं अब भारतीय टीम की तेज गेंदबाज और हिमाचल की बेटी रेणुका ठाकुर (Women Cricketer Renuka Thakur) को भी हिमाचल सरकार एक करोड़ रुपए बतौर इनाम देगी।

.

.

यह घोषणा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Himachal Pradesh Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu) ने सोमवार को की। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला के रोहड़ू की बेटी रेणुका ठाकुर ने वल्र्ड कप जीत कर देश के साथ हिमाचल का नाम भी रोशन किया है। रेणुका ठाकुर (Cricketer Renuka Thakur) संघर्षों से जीतकर वल्र्ड कप विजेता टीम का हिस्सा बनी हैं, जो कि देश और प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

.

.

वहीं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Himachal Pradesh Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu) ने रेणुका ठाकुर (Cricketer Renuka Thakur) उनकी मां और उनके परिवार को इस उपलिब्ध के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) ने रेणुका ठाकुर (Cricketer Renuka Thakur) से फोन पर बात भी की। साथ ही अन्य भारतीय महिला क्रिकेट टीम को भी विश्व कप जीतने पर बधाई दी।

.

.

आपको यह भी बता दें कि भारत की प्लेइंग-11 के खिलाड़ियों के राज्यों के अनुसार विवरण नीचे दिया गया है :–

स्मृति मंधाना: महाराष्ट्र
शैफाली वर्मा: हरियाणा
जेमिमा रोड्रिग्स: मुंबई, महाराष्ट्र
हरमनप्रीत कौर: पंजाब
अमनजोत कौर: पंजाब
दीप्ति शर्मा: उत्तर प्रदेश

.

.

ऋचा घोष: पश्चिम बंगाल
राधा यादव: उत्तर प्रदेश
क्रांति गौड़: आंध्र प्रदेश
श्री चरणी: आंध्र प्रदेश
रेणुका ठाकुर: हिमाचल प्रदेश