PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

हमीरपुर से बड़ी खबर : इनकम-टैक्स और ED ने मारी जॉइंट रेड, प्रसिद्ध ज्वैलर और शराब कारोबारी की दुकानों और आवास में खंगाल रही दस्तावेज,

himachal-pardesh-hamirpur-central-investigation-agency-raid

.

PTB Big न्यूज़ हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते हमीरपुर शहर में आज यानि शनिवार कि सुबह इनकम टैक्स (IT) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) की संयुक्त रेड से शहर में हड़कंप मच गया। हमीरपुर के एक बड़े ज्वैलरी व्यापारी और 2 शराब ठेकेदार परिवार के अलग-अलग प्रतिष्ठानों व आवास पर सुबह साढ़े 5.30 रेड पड़ी बताई जा रही है।

.

.

मिली जानकारी के अनुसार IT व ED के अलावा इनकी दुकान और आवास के बाहर CRPF के जवानों का भी पहरा लगा हुआ है। हमीरपुर के अलावा ऊना और नादौन में भी IT व ED रेड की बताई जा रही है। ऊना में शराब कारोबारी और नादौन में हार्डवेयर कारोबारी के आवास पर रेड पड़ी है और दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। केंद्रीय एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।

.

.

वहीं पता चला है कि इस रेड के बाद खासकर हमीरपुर शहर में व्यापारी डरे व सहमे हुए है। हमीरपुर में सुबह 10.30 के बाद ज्वैलर की एक दुकान के शटर खोले गए। तब तक IT व ED की टीम ज्वैलर के घर पर दस्तावेज खंगाल रही थी। दोनों जांच एजेंसी के अधिकारी व कर्मचारी दुकानों व आवास पर जांच कर रहे हैं, जबकि इनके प्रतिष्ठानों के बाहर सीआरपीएफ के जवान तैनात हैं।

.

.

हमीरपुर में शराब कारोबारी के पक्का भरो और बोहणी इलाके में आवास के बाहर रेड जारी है। इनके घर के बाहर सीआरपीएफ जवानों का पहरा है। किसी को भी अंदर बाहर आने-जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। सूत्रों की माने तो संपत्ति से जुड़ी हुई जानकारी को लेकर ही यह रेड पड़ी है। यह मामला आयकर के भुगतान से जुड़ा लग रहा है। पीबी नंबर की डेढ़ दर्जन के करीब गाड़ियां सुबह सवा पांच बजे के बाद जैसे ही शहर में पहुंच गई थी। वहीं पता चला है कि मीडिया को कुछ भी बताने की किसी को इज्जत नहीं है।

.