PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब के सबसे महंगे लाडोवाल टोल प्लाज़ा को लेकर भारतीय किसान यूनियनों ने किया बड़ा ऐलान,

ludhiana-ladowal-toll-plaza-closed-protest-farmers-will-lock-ladowal-toll-plaza-30-june-2024

.

.

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा कल 30 जून को पूरी तरह बंद होने जा रहा है। किसान टोल एजेंसी के केबिनों पर ताला लगाएंगे। पिछले 15 दिनों से भारतीय किसान मजदूर यूनियन, भारतीय किसान दोआबा यूनियन और टैक्सी यूनियन लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हर वाहन चालक बिना टोल टैक्स दिए वाहन निकाल रहा है। अब तक 6 लाख से ज्यादा वाहनों से बिना पर्ची के इस टोल टैक्स का भुगतान किया जा चुका है।

.

.

इससे लोगों को करीब 15 करोड़ रुपये की बचत हुई है। किसानों की मांग है कि टोल टैक्स की पुरानी दर 150 रुपए प्रति चार पहिया वाहन ही रखी जाए। किसान नेता इंद्रबीर कादियां ने कहा कि लोगों से हो रही लूट बंद हो गई है। पिछले 14 दिनों से किसान लगातार टोल प्लाजा पर धरना दे रहे हैं। वहीं भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह ने कहा कि कल बड़ी संख्या में सामाजिक संगठन और किसान जत्थेबंदियां लाडोवाल टोल प्लाजा पर पहुंच रही हैं।

.

.

कल टोल कर्मचारियों के दफ्तर पर ताला जरूर जड़ दिया जाएगा। ताला जड़ने का कारण यह है कि वह कई बार टोल अधिकारियों और एनएचएआई से इस टोल की समय सीमा के कागजात दिखाने को कह चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई भी अधिकारी कागजात नहीं दिखा पाया है। इसका मतलब यह है कि यह टोल अवैध रूप से चल रहा है। केंद्र सरकार लोगों से अवैध वसूली करवा रही है। लोगों का समर्थन किसानों के साथ है, कल टोल पर ताला जड़ दिया जाएगा और लोगों को राहत दी जाएगी।

.

.