PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

हिमाचल में हुआ बड़ा बस हादसा, खाई में गिरी बस, 5 लोगों की हुई मौत, कई घायल, 3 की हालत नाजुक,

himachal-pardesh-mandi-hrtc-bus-accident-sarkagath-big-accident-news

.

.

PTB Big Accident न्यूज़ मंडी : हिमाचल प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते जिला मंडी के सरकाघाट में आज करीब 10 बजे पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस खाई में गिर गई। इसमें 5 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में तीन महिलाएं शामिल हैं। वहीं 3 की हालत गंभीर है। घायलों को सरकाघाट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

.

जानकारी के अनुसार, निगम की बस जामनी से सरकाघाट आ रही थी। इस दौरान सरकाघाट-जमनी-दुर्गापुर सड़क पर मसेरन तालगरा के पास सड़क से करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुट गया। घायलों को पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से एम्बुलेंस में अस्पताल पहुंचा रही है। अब तक की जानकारी के अनुसार, बस में लगभग 25 से ज्यादा यात्री सवार थे। अब तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

.

.

.