PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब में भारी बारिश के बीच हुई सनसनीखेज वारदात, रेस्टोरेंट मालिक की गोली मारकर की अज्ञात हमलावरों ने हत्या,

.

PTB Crime न्यूज़ अमृतसर : अमृतसर में देर रात हुई एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे शहर को दहला दिया। मोहकमपुरा थाना क्षेत्र में स्थित लाइन फ़ूड नामक रेस्टोरेंट के मालिक आशुतोष की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। सूत्रों के अनुसार, देर रात करीब 10.30 बजे दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर रेस्टोरेंट के पास पहुंचे। 

.

.

उनमें से एक बाहर खड़ा रहा, जबकि दूसरा युवक रेस्टोरेंट के अंदर चला गया। उसने पहले रेस्टोरेंट मालिक आशुतोष से पानी की बोतल मांगी। जैसे ही आशुतोष पानी देने के लिए आगे बढ़े, बदमाश ने अचानक पिस्तौल निकालकर उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। चश्मदीदों के अनुसार, हमलावर ने लगभग छह गोलियां दागीं, जिनमें से तीन आशुतोष को लगीं। घटना का स्थान पुलिस कमिश्नर के घर से सिर्फ 200मीटर दूर है और

.

punjab-amritsar-restaurant-owner-ashutosh-shot-dead-gangster-link-suspected
पंजाब में भारी बारिश के बीच हुई सनसनीखेज वारदात, रेस्टोरेंट मालिक की गोली मारकर की अज्ञात हमलावरों ने हत्या,

पास ही कुछ दूरी पर विजय नगर थाना है फिर भी पुलिस घटना के तकरीबन 1 घंटे बाद पहुंची। गंभीर रूप से घायल आशुतोष को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही मोहकमपुरा थाना पुलिस और अमृतसर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

.

.

पुलिस ने घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि वारदात के पीछे किसी गैंगस्टर गिरोह का हाथ हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आशुतोष एक शांत स्वभाव के व्यक्ति थे और उनका किसी से कोई झगड़ा नहीं था। अचानक इस तरह की वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने हत्या के पीछे फिरौती या पुरानी रंजिश की संभावना से भी इनकार नहीं किया है।

.